मोदी सरकार के फैसले पर भड़के ओवैसी, बोले- भारत को इजराइल बना देगा नागरिकता बिल

Edited By vasudha,Updated: 05 Dec, 2019 12:14 PM

owaisi says citizenship bill will make india israel

मोदी सरकार ने विपक्ष की तमाम दलीलों और विरोधों को दरकिनार करते हुए केंद्रीय कैबिनेट में नागरिकता संशोधन विधेयक को मंजूरी दे दी है। सरकार भले ही विधेयक के पक्ष में तमाम तर्क दे रही हो लेकिन विपक्ष विरोध पर अड़ा हुआ है...

नेशनल डेस्क: मोदी सरकार ने विपक्ष की तमाम दलीलों और विरोधों को दरकिनार करते हुए केंद्रीय कैबिनेट में नागरिकता संशोधन विधेयक को मंजूरी दे दी है। सरकार भले ही विधेयक के पक्ष में तमाम तर्क दे रही हो लेकिन विपक्ष विरोध पर अड़ा हुआ है। वहीं ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने भी इस मामले में कूदते हुए मोदी सरकार पर हमला बोला है।

PunjabKesari

ओवैसी ने कहा कि नागरिकता संशोधन विधेयक दिखाता है कि वे भारत को एक मज़हबी मुल्क़ बनाना चाहते हैं।  भारत इसराइल जैसे देशों की क़तार में आ जाएगा जो कि दुनिया का सबसे ज़्यादा भेदभाव करने वाला मुल्क़ है। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान में लिखा गया है कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है। अगर वे (केंद्र सरकार) देश को धार्मिक देश बनाना चाहते हैं तो यह उन पर निर्भर है। ये बिल संविधान के आर्टिकल 14 और 21 के खिलाफ है। 

PunjabKesari

AIMIM प्रमुख ने कहा कि नागरिकता को लेकर एक देश में दो कानून कैसे हो सकते हैं। सरकार धर्म की बुनियाद पर ये कानून बना रही है। सरकार देश को बांटने की कोशिश कर रही है। बीजेपी मुस्लिमों को यह संदेश देना चाहती है कि वे इस देश के दूसरे दर्जे के नागरिक हैं। वह सांसद संघ की विचारधारा को दिखा रहे हैं। जब तक इस देश में संविधान है, तब तक देश को धर्म शासित देश नहीं बनाया जा सकता है। 

PunjabKesari

ओवैसी ने कहा कि नागरिकता संशोधन बिल लाना हमारे स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान होगा। क्योंकि आप टू नेशन थ्योरी को पुर्नजीवित करने जा रहे हैं। एक भारतीय मुसलमान होने के नाते मैंने जिन्ना के थ्योरी को नकार दिया था। अब आप एक कानून बना रहे हैं, जिसमें दुर्भाग्य से आप दो राष्ट्र सिद्धांत की याद दिला रहे होंगे।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!