नरेंद्र मोदी पर निशाना साधने में लगे राहुल को ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी का 'करारा' जवाब

Edited By Yaspal,Updated: 17 May, 2019 12:52 AM

oxford dictionary  correct  answer to rahul engaged in targeting narendra modi

ऑक्सफोर्ड डिक्शनरीज ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधने के लिए उनके आलोचकों द्वारा इस्तेमाल किया जाने वाला शब्द ‘मोदीलाई'' ‘फर्जी'' है और यह शब्द उसकी किसी भी डिक्शनरी में नहीं है...

नई दिल्लीः ऑक्सफोर्ड डिक्शनरीज ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधने के लिए उनके आलोचकों द्वारा इस्तेमाल किया जाने वाला शब्द ‘मोदीलाई' ‘फर्जी' है और यह शब्द उसकी किसी भी डिक्शनरी में नहीं है।
PunjabKesari
दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित अंग्रेजी भाषा डिक्शनरियों में से एक इस डिक्शनरी ने अपने सत्यापित ट्विटर एकाउंट के माध्यम से यह बात कही है। एक दिन पहले ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी पर प्रहार करने के लिए इस शब्द का इस्तेमाल किया था।
PunjabKesari
ऑक्सफोर्ड डिक्शनरीज ने ट्वीट किया, ‘‘ हम इस बात की पुष्टि कर सकते हैं कि ‘मोदीलाई' की प्रविष्टि दिखाने वाली तस्वीर फर्जी है और यह शब्द हमारी ऑक्सफोर्ड डिक्शनरीज की किसी भी डिक्शनरी में नहीं है।'' बृहस्पतिवार को भी गांधी ने यह दावा करते हुए प्रधानमंत्री को निशाना बनाया था कि अब तो एक वेबसाइट में भी ‘मोदीलाइज' दर्ज है। उन्होंने बुधवार को ट्विटर पर एक स्क्रीन शॉट साझा किया था जो कोई ऑनलाइन डिक्शनरी जान पड़ती थी।
PunjabKesari
उन्होंने उसके साथ यह भी लिखा ‘इस अंग्रेजी डिक्शनरी में अब नया शब्द है। उस प्रविष्टि की तस्वीर संलग्न है।'' इस तस्वीर की साजसज्जा ऑक्सफोर्ड डिक्शनरीज की वेबसाइट जैसी नजर आती है। आक्सफोर्ड डिक्शनरीज की ओर से यह बयान आने के बाद भाजपा की आईटी शाखा के प्रमुख अमित मालवीय ने ट्वीट किया ‘तमाचा पड़ा।'

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!