विशेषज्ञों का दावा-अब भारत और ब्राजील के चुनाव रूस के निशाने पर

Edited By Tanuja,Updated: 04 Aug, 2018 10:55 AM

oxford expert claims russia now targeting elections in india brazil

ऑक्सफोर्ड विश्विवद्यालय के सोशल मीडिया विशेषज्ञों ने अमरीकी सांसदों के समक्ष दावा किया है कि अमरीका के बाद अब भारत और ब्राजील जैसे देशों के चुनाव रूस के निशाने पर हैं...

वॉशिंगटन: ऑक्सफोर्ड विश्विवद्यालय के सोशल मीडिया विशेषज्ञों ने अमरीकी सांसदों के समक्ष दावा किया है कि अमरीका के बाद अब भारत और ब्राजील जैसे देशों के चुनाव रूस के निशाने पर हैं। सोशल मीडिया विशेषज्ञों ने आशंका जताई कि  इन दोनों देशों के चुनाव में हस्तक्षेप के लिए रूस वहां की मीडिया को निशाना बना सकता है।  ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के ऑक्सफोर्ड इंटरनेट इंस्टीच्यूट  एंड बेलियोल कॉलेज में प्राध्यापक फिलिप एन. होवर्ड ने सोशल मीडिया मंचों पर विदेशी प्रभाव के मामलों पर सीनेट की खुफिया कमेटी की सुनवाई में यह बात कही।  हालांकि, होवर्ड ने अपने आरोपों के बारे में और अधिक ब्योरा नहीं दिया। 
PunjabKesari
उन्होंने कहा कि उन देशों में हालात और अधिक खतरनाक हो सकते हैं, जहां मीडिया अमरीका जितना पेशेवर नहीं है। सीनेटर सुसान कोलिंस के एक सवाल के जवाब में होवर्ड ने यह बात कही। उन्होंने भारत और ब्राजील के चुनावों में मीडिया के जरिए हस्तक्षेप की संभावना का जिक्र किया। हालांकि, इस बारे में और अधिक ब्योरा नहीं दिया। इससे पहले कोलिंस ने हंगरी की मीडिया में इस तरह के हस्तक्षेप के कुछ उदाहरण दिए।
PunjabKesari
होवर्ड ने कहा कि दुनिया में सबसे ज्यादा पेशेवर मीडिया अमरीका में हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैं कह सकता हूं कि हमारे लोकतांत्रिक सहयोगी देशों में अधिक चिंताएं हो सकती हैं।  मेरा मानना है कि रूस हमे निशाना बनाने से आगे बढ़ते हुए ब्राजील, भारत जैसे अन्य लोकतंत्रों को निशाना बना सकता है, जहां अगले कुछ बरसों में चुनाव होने वाले हैं। 
PunjabKesari
होवर्ड ने कहा कि हम महत्वपूर्ण रूसी गतिविधि देख रहे हैं, इसलिए उन देशों के मीडिया संस्थानों को सीखने और विकसित होने की जरूरत है। सीनेट कमेटी ने 2016 के रूसी चुनाव में कथित रूसी हस्तक्षेप पर ध्यान केंद्रित करते हुए सोशल मीडिया मंचों पर विदेशी प्रभाव पर सुनवाई की। गौरतलब है कि जनवरी 2017 के आंकलन में शीर्ष अमेरिकी खुफिया एजेंसियां इस निष्कर्ष पर पहुंची थी कि रूस ने 2016 के अमरीकी राष्ट्रपति चुनाव में हस्तक्षेप किया था।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!