पद्मपुर उपचुनावः भाजपा ने झौंकी ताकत, केंद्रीय मंत्री चुनाव प्रचार में उतरे; बीजेडी पर लगाए आरोप

Edited By Yaspal,Updated: 27 Nov, 2022 07:20 PM

padmapur by election union minister entered the election campaign

ओडिशा में पद्मपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए रविवार को दो केंद्रीय मंत्रियों नरेंद्र सिंह तोमर और अश्विनी वैष्णव ने प्रचार किया और बीजू जनता दल (बीजद) नेताओं पर किसानों के मुद्दे और अन्य विकास कार्यों को लेकर ‘‘लोगों से झूठ बोलने'' का आरोप लगाया

नेशनल डेस्कः ओडिशा में पद्मपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए रविवार को दो केंद्रीय मंत्रियों नरेंद्र सिंह तोमर और अश्विनी वैष्णव ने प्रचार किया और बीजू जनता दल (बीजद) नेताओं पर किसानों के मुद्दे और अन्य विकास कार्यों को लेकर ‘‘लोगों से झूठ बोलने'' का आरोप लगाया। किसान आबादी बहुल पैकमल क्षेत्र में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर ने आरोप लगाया कि राज्य की बीजद सरकार द्वारा काम की धीमी गति के कारण फसल बीमा के दावों के वितरण में देरी हुई।

राज्य में सत्तारूढ़ बीजद और विपक्षी दल भाजपा दोनों ही सूखे से प्रभावित किसानों को फसल बीमा के भुगतान में देरी के लिए एक-दूसरे पर आरोप लगाते रहे हैं। तोमर ने कहा, ‘‘राज्य सरकार सभी दावों को निपटाने के बजाय अब फर्जी आरोप लगाकर लोगों को गुमराह कर रही है।'' उन्होंने लोगों से भाजपा उम्मीदवार प्रदीप पुरोहित के पक्ष में वोट डालने की अपील करते हुए कहा कि अगर भाजपा की राज्य में सरकार बनी होती तो किसानों को कभी नुकसान नहीं उठाना पड़ता।

वहीं, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जनसभा में दावा किया कि बीजद नेता बारगढ़ जिले में एक प्रस्तावित रेल लाइन परियोजना के बारे में ‘‘झूठ बोलकर लोगों को गुमराह'' कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘राज्य के वाणिज्य और परिवहन मंत्री तुकुनी साहू और पूर्व सांसद प्रसन्ना आचार्य बारगढ़-नौपाड़ा रेल लाइन परियोजना को लागू न करने के लिए केंद्र पर गलत आरोप लगा रहे हैं।'' रेल मंत्री ने कहा, ‘‘मैं ओडिशा सरकार को खुली चुनौती दे रहा हूं कि अगर कल रेल लाइन के लिए जमीन उपलब्ध करा दी जाए तो अगले दिन से काम शुरू कर दिया जाएगा।''

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!