Edited By Monika Jamwal,Updated: 10 Nov, 2020 11:26 AM
साम्बा सेक्टर के रामगढ़ क्षेत्र में सोमवार अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर पाक रेंजर्रो ने बीएसएफ के जवानों पर गोलियाँ बरसा दी।
साम्बा : साम्बा सेक्टर के रामगढ़ क्षेत्र में सोमवार अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर पाक रेंजर्रो ने बीएसएफ के जवानों पर गोलियाँ बरसा दी। सोमवार सुबह ही सीजफायर का उल्लंघन करते हुए पाक रेंजर्स ने कायरतापूर्ण कार्रवाई के दौरान नियमित गश्त कर रहे बीएसएफ जवानों को निशाना बनाया और कई राऊंड फायर किए। बताया गया है कि सीमा पार पाकिस्तान की सकरोई पोस्ट से रेंजर्स ने सीमा पर गश्त कर रहे बीएसएफ जवानों को निशाना बना कर गोलीबारी शुरू कर दी। बीएसएफ के जवान माजरा बीओपी क्षेत्र में गश्त पर थे। गोलीबारी का जवानों ने करारा जवाब दिया। करीब 10 मिनट तक चली गोलीबारी के बाद शांति होगई। गोलीबारी में किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नही है। हालांकि गोलियों की आवाज सुनकर क्षेत्र में लोगों में दहशत फैल गई।