PAK ने IB से सटे इलाकों में गोलाबारी की, सेना दे रही मुंहतोड़ जवाब

Edited By rajesh kumar,Updated: 26 Mar, 2020 02:59 PM

pak shells out areas bordering international border

पाकिस्तानी सैनिकों ने संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे अग्रिम इलाकों में गोलियां बरसाईं और गोलाबारी की। अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी रेंजरों ने हीरानगर सेक्टर के पानसार, मानयारी और चक चांगा...

जम्मू: पाकिस्तानी सैनिकों ने संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे अग्रिम इलाकों में गोलियां बरसाईं और गोलाबारी की। अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी रेंजरों ने हीरानगर सेक्टर के पानसार, मानयारी और चक चांगा इलाकों में गोलीबारी की और मोर्टार से गोले बरसाए। सीमा पार से संघर्ष विराम का उल्लंघन बुधवार देर रात शुरू हुआ और बृहस्पतिवार सुबह तक रूक-रूककर होता रहा। सीमा की सुरक्षा में तैनात बीएसएफ जवानों से इसका मुंहतोड़ जवाब दिया।

एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी जवानों ने गुरुवार दोपहर बाद पुंछ जिले के देवार क्षेत्र में नियंत्रण रेखा से लगी अग्रिम चौकियों पर छोटे हथियारों से गोलीबारी की। उन्होंने बताया कि भारतीय सैनिकों ने जवाबी कार्रवाई की और यह करीब बीस मिनट तक चली। इससे पहले पाकिस्तानी रेंजरों ने बुधवार रात हीरानगर सेक्टर के पंसार, मनयारी और चक गंगा में मोर्टार से गोले दागे और गोलीबारी की। यह गोलीबारी सुबह तक जारी रही। रक्षा राज्य मंत्री श्रीपाद यसो नाइक ने बुधवार को बताया था कि इस साल एक जनवरी से 23 फरवरी के बीच भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर संघर्षविराम उल्लंघन की 646 घटनाएं हुयी हैं।

PunjabKesari

इससे पहले 24 मार्च को जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट पाकिस्तान के रेंजरों ने रात भर गोलाबारी की जिसमें 45 वर्षीय एक नागरिक घायल हो गया था। हीरानगर के मनयारी इलाके में देर रात मोर्टर का गोला आकर फटा जिसके छर्रे वहां रहने वाले बोध राज को लगे। उसे हीरानगर के उप जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया और उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई थी।

PunjabKesari

अधिकारियों ने बताया कि सोमवार की रात करीब साढ़े नौ बजे से सीमापार से गोलीबारी और गोलाबारी शुरू हो गई थी जो रातभर जारी रही। इस पर सीमा सुरक्षा बल ने मुंहतोड़ जवाबी कार्रवाई की थी। सीमापार से हुए संघर्षविराम उल्लंघन के चलते सीमा के नजदीक रहने वाले लोगों में दहशत फैल गई और उन्हें बंकरों में रात गुजारनी पड़ी। गोलाबारी की वजह से कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए और रेखा रानी नाम की महिला बेहोश हो गई थी। गोलाबारी तड़के पांच बजे बंद हुई थी।

PunjabKesari

उन्होंने कहा कि इसमें पाकिस्तान को कितना नुकसान हुआ है, यह अभी पता नहीं चल पाया है। पाकिस्तान ने बीते एक हफ्ते से मानयारी और हीरानगर सेक्टर के नजदीकी इलाकों में बीएसएफ द्वारा किए जा रहे कुछ निर्माण कार्यों को बाधित करने के लिए गोलेबारी तेज कर दी है। एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि सोमवार की शाम पुंछ जिले के मेंधार सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से नियंत्रण रेखा पर बिना उकसावे का संघर्षविराम का उल्लंघन हुआ जिसमें छोटे हथियारों से गोलीबारी हुई और मोर्टार से गोले दागे गए थे। उन्होंने बताया कि गोलीबारी और गोलाबारी रात करीब सवा आठ बजे शुरू हुई और घंटों जारी रही। भारतीय सेना ने इसका कड़ा जवाब दिया था। 

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!