Edited By Monika Jamwal,Updated: 07 Oct, 2020 03:34 PM
पाकिस्तान के सैनिकों ने नियंत्रण रेखा पर जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में बुधवार को संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए मोर्टार दागे।
श्रीनगर: पाकिस्तान के सैनिकों ने नियंत्रण रेखा पर जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में बुधवार को संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए मोर्टार दागे। भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सैनिकों की ओर से किए गए संघर्ष विराम उल्लंघन का मुंहतोड़ जवाब दिया।
रक्षा प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने बताया, " पाकिस्तान ने आज सुबह बारामूला जिले के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर बिना उकसावे के मोर्टार दागे और अन्य हथियारों से गोलीबारी कर संघर्ष विराम उल्लंघन किया।" अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।