पाकिस्तान ने 29 भारतीय कैदी, भारत ने सात पाकिस्तानी कैदी छोड़े

Edited By shukdev,Updated: 13 Aug, 2018 11:25 PM

pakistan 29 indian prisoners india leaves seven pakistani prisoners

पाकिस्तान से 26 मछुआरों सहित 29 भारतीय कैदी सजा पूरी होने के बाद सोमवार को स्वदेश लौट आए जिसके लिए सरकार ने पाकिस्तान सरकार को धन्यवाद दिया और सात पाकिस्तानी कैदियों को रिहा कर दिया। विदेश मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार भारतीय नागरिकों ...

नई दिल्ली : पाकिस्तान से 26 मछुआरों सहित 29 भारतीय कैदी सजा पूरी होने के बाद सोमवार को स्वदेश लौट आए जिसके लिए सरकार ने पाकिस्तान सरकार को धन्यवाद दिया और सात पाकिस्तानी कैदियों को रिहा कर दिया। विदेश मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार भारतीय नागरिकों को पंजाब में वाघा-अटारी सीमा पर सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों को सौंपा गया। पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग के अधिकारियों ने नागरिकों को भारतीय अधिकारियों को सौंपने में मदद की। सूत्रों ने बताया कि सरकार ने पाकिस्तान सरकार को उसके बहुमूल्य सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि सात पाकिस्तानी कैदियों को भी आज रिहा किया गया है जबकि सात अगस्त को 14 पाकिस्तानी मछुआरों को छोड़ा गया था। बयान में कहा गया कि भारत मानवीय मुद्दों के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है जिसमें पाकिस्तान की कैद में भारतीय नागरिकों एवं मछुआरों की रिहाई शामिल है।

वर्ष 2018 में पाकिस्तान से 178 भारतीय कैदियों की रिहाई हुई है जिनमें 174 मछुआरे शामिल हैं। पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्टों के अनुसार भारतीय कैदियों की रिहाई का फैसला देश की नई संसद की सोमवार को हुई पहली बैठक की पूर्व संध्या पर लिया गया था। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!