Edited By Punjab Kesari,Updated: 08 Aug, 2017 12:55 AM
पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में नियंत्रण...
श्रीनगर: पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर आज भारतीय सेना की चौकियों को लक्ष्य कर गोलियां चलाई जिससे एक सैनिक घायल हो गया। हालांकि संघर्ष विराम के उल्लंघन की पुष्टि के लिए रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता से संपर्क नहीं हो सका है।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर भारतीय सेना की चौकियों को लक्ष्य कर गोलियां चलाई। जवाबी कार्रवाई में भारतीय सैनिकों ने भी गोलियां चलाई। गोलीबारी में एक भारतीय सैनिक घायल हो गया।