Edited By Yaspal,Updated: 01 Apr, 2019 09:05 PM
पाकिस्तान ने एक बार फिर भारत पर उकसावे की कार्रवाई की। सूत्रों के मुताबिक, भारतीय रडारों ने सुबह करीब तीन बजे 4 F-16 फाइटर प्लेन और ड्रोन सीमा के पास से गुजरने की पुष्टि की। इसके बाद भारत ने इन्हें खदेड़ने के लिए सुखोई-30 और मिराज फाइटर
नेशनल डेस्कः पंजाब में खेमकरण सेक्टर में पाकिस्तान का एक मानव रहित विमान आज तड़के भारतीय सीमा के निकट आ गया जिसका पता लगते ही वायु सेना के दो सुखोई लड़ाकू विमानों ने उसे खदेड़ दिया। सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान के इस मानव रहित यान को आज तड़के 3 बजे के करीब पंजाब के खेमकरण सेक्टर में भारतीय सीमा के निकट देखा गया।
वायु सेना ने इसकी भनक लगते ही दो सुखोई लड़ाकू विमानों को इसे गिराने के लिए भेजा। उधर पाकिस्तानी वायु सेना के दो एफ-16 लड़ाकू विमानों ने भी उडान भरी। इससे कुछ देर के लिए स्थिति तनावपूर्ण हो गयी हालाकि सूत्रों के अनुसार दोनों ओर से वायु सीमा का उल्लंघन नहीं किया गया और कुछ देर बाद विमानों के वापस लौट जाने पर स्थिति सामान्य हो गयी।
केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के काफिले पर जम्मू कश्मीर में गत 14 फरवरी को आतंकवादी हमले के बाद वायु सेना ने गत 26 फरवरी को पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के निकट बालाकोट में आतंकवादी ठिकानों के खिलाफ कार्रवाई की थी। इसके जवाब में पाकिस्तानी वायु सेना ने भी भारतीय सीमा का उल्लंघन कर हमला करने की कोशिश की थी। इसके बाद से दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।