पाकिस्तान में 'चाइल्ड पॉर्नोग्राफी' गिरोह से जुड़े दो लोग गिरफ्तार

Edited By Tanuja,Updated: 07 Feb, 2021 12:12 PM

pakistan arrests 2 men linked to international child porn ring

पाकिस्तानी की संघीय जांच एजेंसी ने अंतरराष्ट्रीय ‘चाइल्ड पोर्नोग्राफी'' गिरोह से जुड़े होने के संदेह में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इंटरपोल के जरिये इटली...

पेशावर: पाकिस्तानी की संघीय जांच एजेंसी ने अंतर्राष्ट्रीय ‘चाइल्ड पोर्नोग्राफी' गिरोह से जुड़े होने के संदेह में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इंटरपोल के जरिये इटली से जानकारी मिलने के बाद ये गिरफ्तारियां की गई हैं। संघीय जांच एजेंसी के शीर्ष अधिकारी मोहम्मद इकबाल ने शनिवार को कहा कि पूर्वी पंजाब के सियालकोट शहर के बाहरी इलाके में आज तड़के छापेमारी कर इन लोगों को गिरफ्तार किया गया।

 

उन्होंने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है जब इंटरपोल ने देश में ‘चाइल्ड पोर्नोग्राफी' से संबंधित आपराधिक मामले के बारे में जानकारी दी है। इकबाल ने कहा कि गिरफ्तार किए गए एक व्यक्ति से कथित रूप से जुड़े कंप्यूटर से मिली सामग्री से पता चला है कि ''वह अंतर्राष्ट्रीय गिरोह से जुड़ा हुआ था और चाइल्ड पोर्नोग्राफी के वीडियो वेबसाइट पर डालता था।''  

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!