पाक उच्चायोग के कर्मचारी पर महिला को गलत तरीके से छूने का आरोप

Edited By Anil dev,Updated: 14 Jan, 2019 02:44 PM

pakistan police sarojini nagar

पाकिस्तान उच्चायोग के एक कर्मचारी को, एक महिला को कथित तौर पर गलत तरीके से छूने के आरोप में पुलिस थाने लाया गया था। पुलिस ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महिला और पाक उच्चायोग के कर्मचारी को रविवार को सरोजिनी नगर थाने लाया गया था।

नई दिल्ली: पाकिस्तान उच्चायोग के एक कर्मचारी को, एक महिला को कथित तौर पर गलत तरीके से छूने के आरोप में पुलिस थाने लाया गया था। पुलिस ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महिला और पाक उच्चायोग के कर्मचारी को रविवार को सरोजिनी नगर थाने लाया गया था। 

महिला ने लगाया कर्मचारी पर आरोप
महिला के मुताबिक, कर्मचारी ने उसे बाजार में गलत तरीके से छुआ था। हालांकि कर्मचारी ने महिला के आरोपों को खारिज किया है। कर्मचारी का कहना है कि बाजार में भारी भीड़ होने की वजह से गलती से उसका हाथ महिला को स्पर्श कर गया था।  एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि कर्मचारी ने महिला से माफी मांगी जिसके बाद मामला सुलझ गया है। पुलिस ने कर्मचारी को हिरासत में लिए जाने की खबरों को नकार दिया है।      
    

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!