Edited By Yaspal,Updated: 03 Feb, 2020 10:48 PM
पाकिस्तानी सैनिकों ने सोमवार को संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू कश्मीर के तंगधार सेक्टर में नियंत्रण रेखा से लगे इलाके में गोलीबारी की जिसमें एक नागरिक की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। यह जानकारी अधिकारियों ने दी
नेशनल डेस्कः पाकिस्तानी सैनिकों ने सोमवार को संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू कश्मीर के तंगधार सेक्टर में नियंत्रण रेखा से लगे इलाके में गोलीबारी की जिसमें एक नागरिक की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।
अधिकारियों ने बताया कि मृतक की पहचान मोहम्मद सलीम अवान (60) के तौर पर की गई है। अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने आज सुबह बिना उकसावे के गोलीबारी की। इसका भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों की गोलीबारी में चार नागरिक घायल हुए हैं।