Edited By ,Updated: 21 Nov, 2016 03:10 PM
पाकिस्तान की आेर से हुई भारी गोलीबारी में घायल हुए बीएसएफ के एक हेड कांस्टेबल ने जम्मू कश्मीर के राजौरी सेक्टर में आज दम तोड़ दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
राजौरी: पाकिस्तान की आेर से हुई भारी गोलीबारी में घायल हुए बीएसएफ के एक हेड कांस्टेबल ने जम्मू कश्मीर के राजौरी सेक्टर में आज दम तोड़ दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। राजौरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तान की आेर से रविवार रात हुई गोलीबारी में राय सिंह (40) घायल हो गए थे। इस दौरान बीएसएफ के तीन अन्य जवान भी घायल हुए थे। अन्य बीएसएफ जवानों की हालत गंभीर है। बीएसएफ के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘राजौरी इलाके में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तान की आेर से रविवार रात हुई भारी गोलीबारी में बीएसएफ के चार जवान घायल हो गए थे। गंभीर रूप से घायल हुए हेड कांस्टेबल राय सिंह ने आज दम तोड़ दिया। अन्य जवानों की हालत गंभीर है।’’
उन्होंने कहा कि हरियाणा के झज्जर जिले के रहने वाले सिंह के परिवार में उनकी पत्नी, तीन बेटे और मां है। सेना एवं बीएसएफ पाकिस्तान की आेर से हुए संघर्षविराम उल्लंघनों का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं और ताजा रिपोर्ट आने तक मुठभेड़ जारी थी। इस संघर्षविराम उल्लंघन से पहले भी पाकिस्तानी सैनिकों ने इससे एक दिन पहले नौशेरा और सुंदरबनी सेक्टरों में नियंत्रण रेखा पर भारतीय चौकियों एवं असैन्य इलाकों को निशाना बनाकर मोर्टार दागे थे और छोटे हथियारों से गोलीबारी की थी जिसमें बीएसएफ का एक जवान और एक महिला घायल हो गए थे तथा दो मकान क्षतिग्रस्त हो गए थे।
पाकिस्तानी सेना ने गत शनिवार सुबह नौशेरा सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया था और उन्होंने दोपहर में भारतीय चौकियों एवं असैन्य इलाकों को निशाना बनाकर सुंदरबनी सेक्टर में गोलीबारी कर थी। पाकिस्तानी सेना ने गत गुरूवार को जम्मू जिले के पल्लनवाला सेक्टर से लगे गांवों एवं भारतीय चौकियों को निशाना बनाया था। उन्होंने मंगलवार को भी राजौरी में नियंत्रण रेखा के पास चार घंटे तक भारी गोलीबारी करके भारतीय चौकियों को निशाना बनाया था जिसके बाद भारतीय बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की थी।
पाकिस्तानी बलों ने जम्मू-कश्मीर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा एवं नियंत्रण रेखा के पास गोलीबारी करके संघर्षविराम उल्लंघन की 290 से अधिक घटनाओं को अंजाम दिया है। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 29 सितंबर को आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर किए गए लक्षित हमले के बाद से हुई इस प्रकार की घटनाओं में 14 सुरक्षा जवानों समेेत 26 लोगों की मौत हुई है।
नौशहरा सेक्टर में पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, भारतीय जवान दे रहे हैं मुंहतोड़ जवाब
जम्मू: पाकिस्तान ने राजोरी के नौशहरा सेक्टर में फिर से गोलीबारी शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान द्वारा मेंढर और बालाकोट सेेक्टर में भी भारी गोलीबारी की जा रही है। भारतीय जवान पाकिस्तानी गोलीबारी का मुंह तोड़ जवाब दे रहे हैं।