Edited By Monika Jamwal,Updated: 20 Aug, 2019 06:09 PM
370 हटने के बाद जम्मू कश्मीर में जो तनाव भरा माहौल था वो अब धीरे-धीरे सामान्य हो चले हैं। वहीं पाकिस्तान अब नापाक हरकतों पर उतर आया है।
जम्मू : धार 370 हटने के बाद जम्मू कश्मीर में जो तनाव भरा माहौल था वो अब धीरे-धीरे सामान्य हो चले हैं। वहीं पाकिस्तान अब नापाक हरकतों पर उतर आया है। पाकिस्तान का ड्रोन आरएसपुरा सेक्टर में कुछ समय के लिए देखा गया। इससे यह बात साफ हो जाती है कि पाकिस्तानी जासूसी कर रहा है। ड्रोन सीमा के अन्दर तक देखा गया और कुछ देर के बाद वापस चला गया।
जानकारी के अनुसार घटना सोमवार देर रात की है। आरएसपुरा के मंगराल अग्रिम भारतीय पोस्ट और उसके साथ लगते रिहायशी इलाकों में मंडराता देखा गया और उसके बाद वापस लौट गया। लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। सुरक्षा एजेंसियां अल्र्ट पर हैं। इनपुट है कि पाकिस्तान घुसपैंठकरवाने की कोशिश कर रहा है और वह संवेदनशील इलाकों की रैकी कर रहा है।