#MeToo: अकबर के दावों पर पल्लवी का पलटवार, कहा- सहमति से नहीं बने संबंध

Edited By vasudha,Updated: 03 Nov, 2018 04:57 PM

pallavi give answer on akbar claims

एम जे अकबर पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली अमेरिका स्थित पत्रकार पल्लवी गोगोई ने पूर्व केंद्रीय मंत्री के दावों को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह संबंध 'जबर्दस्ती और शक्ति के दुरुपयोग' पर आधारित था न कि सहमति से...

नेशनल डेस्क: एम जे अकबर पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली अमेरिका स्थित पत्रकार पल्लवी गोगोई ने पूर्व केंद्रीय मंत्री के दावों को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह संबंध 'जबर्दस्ती और शक्ति के दुरुपयोग' पर आधारित था न कि सहमति से बना था। गोगोई ने एम जे अकबर पर बलात्कार किए जाने का आरोप लगाया है। 
PunjabKesari
सच बोलना रखूंगी जारी 
वॉशिंगटन स्थित अमेरिकी मीडिया संगठन नेशनल पब्लिक रेडियो (एनपीआर) में मुख्य व्यापार संपादक गोगोई ने ट्विटर पर कहा कि वह वॉशिंगटन पोस्ट अखबार में उनके हवाले से छापे गए एक-एक शब्द पर अडिग हैं। उन्होंने कहा कि वह सच बोलना जारी रखेंगी, जिससे उसके द्वारा यौन उत्पीड़न का शिकार हुई दूसरी महिलाएं ये समझ जाएं कि उनके लिए सामने आकर  सच्चाई बयान करने में कोई बुरी बात नहीं है। 

PunjabKesari

अकबर ने आरोपों से किया था इनकार
हाल ही में विदेश राज्य मंत्री के पद से इस्तीफा देने वाले 67 वर्षीय अकबर ने शुक्रवार को गोगोई द्वारा लगाए गए दुष्कर्म के आरोपों से इनकार किया था। गोगोई ने अपने लेख में अपनी 'सबसे दर्दनाक यादें' लिखते हुए कहा कि वह भावनात्मक, शारीरिक और मानसिक रूप से बिखर गई थीं। एक बयान में अकबर ने कहा कि साल 1994 के आसपास पल्लवी गोगोई और मेरे बीच आपसी सहमति से संबंध बने जो कई महीने तक रहे। अकबर ने कहा कि इस रिश्ते को लेकर बातें होने लगीं और बाद में मेरे घर में भी इस पर कलह हुई। आपसी सहमति से बने इस रिश्ते का अंत हो गया, लेकिन अंत शायद अच्छा नहीं रहा।
PunjabKesari
अकबर की पत्नी ने भी दिया समर्थन
अकबर की पत्नी मल्लिका अकबर ने भी गोगोई के आरोप को झूठ करार दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें अकबर और पल्लवी के बीच संबंधों की जानकारी थी, जिस वजह से वह नाखुश थीं और उनके परिवार में तनाव था। अकबर के दावों पर गोगोई ने कहा कि वॉशिंगटन पोस्ट में कल एम जे अकबर द्वारा शारीरिक, मौखिक और यौन हमले को लेकर जो लेख छापा वह मेरी आपबीती है। उन्होंने कहा कि ऐसा रिश्ता जो जबर्दस्ती और शक्ति के दुरुपयोग पर आधारित हो, आपसी सहमति का नहीं होता। मैं लेख में कहे गए हर शब्द पर अडिग हूं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!