चाचा नेहरू की जयंती पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, बीजेपी सरकार साधा निशाना

Edited By ,Updated: 15 Nov, 2016 12:46 AM

pandit jawaharlal nehru  s birth anniversary tribute congress

देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के देश के विकास में दिए गए महान योगदान को लोगों से दिलों दिमाग से निकालने की कोशिश करने का भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल ने कहा है

चंडीगढ़, (राय): देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के देश के विकास में दिए गए महान योगदान को लोगों से दिलों दिमाग से निकालने की कोशिश करने का भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल ने कहा है कि ऐसी कोशिशों में यह सरकार कभी सफल नहीं हो सकती है।

पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू की 127वीं जयंती पर बुडै़ल में हुए कार्यक्रम को बंसल संबोधित कर रहे थे। बंसल ने कहा है कि इतिहास कभी खोजा नहीं जाता, बल्कि बनाया जाता है और पंडित जवाहर नेहरू ने अपने महान कार्यों से इतिहास को बनाया था। यह नेहरू की महान सोच ही थी कि जिससे आधुनिक, ताकतवर व धर्मनिरपेक्ष देश का निर्माण हो सका है। उन्होंने देश के चहुंमुखी विकास में योगदान दिया।

उन्होंने देश के विकास के अनगिनत कार्य करवाए। चंडीगढ़ उनकी सोच की देन है और पंजाब व हरियाणा व कई रा'यों में हरियाली जिस भाखड़ा की देन है, उसका निर्माण भी नेहरू ने ही करवाया था। उनके विचार समय से कहीं आगे थे। 

इस मौके पर चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने कहा है कि आज देश में भाजपा की सरकार ने ऐसा माहौल पैदा कर दिया है कि कोई भी सवाल उठाने पर संदेह किया जाता है। छाबड़ा ने कहा है कि एक के बाद मोदी सरकार जन विरोधी फैसले करती जा रही है। बड़े नोटों पर जिस तरह से अचानक रोक लगाई गई है उससे देश में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है।

उन्होंने कहा कि इस फैसले से सबसे ज्यादा गरीब व आम आदमी ही प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि आज सभी मुद्दे महंगाई, आतंकवाद व जम्मू-कश्मीर की समस्याएं पीछे चली गई है और देश में सिर्फ नोट एक्सचेंज करने की मारामारी मची हुई है। इस कार्यक्रम का आयोजन राणा करनवीर सिंह की तरफ से किया गया जिसमें 75 वर्ष से ऊपर के कई पंचों व सरंपंचों को भी सम्मानित किया गया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!