शीला दीक्षित के करीबी और कांग्रेस के 4 बार विधायक रह चुके प्रह्लाद साहनी AAP में शामिल

Edited By Seema Sharma,Updated: 06 Oct, 2019 04:29 PM

parlad singh sawhney joins aap

कांग्रेस से चार बार विधायक रहे प्रह्लाद सिंह साहनी रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। साहनी (68) ने कहा कि वह आम आदमी पार्टी (आप) के कार्य से प्रभावित हुए हैं और वह जहां भी जाते हैं उन्हें...

नई दिल्ली: कांग्रेस से चार बार विधायक रहे प्रह्लाद सिंह साहनी रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। साहनी (68) ने कहा कि वह आम आदमी पार्टी (आप) के कार्य से प्रभावित हुए हैं और वह जहां भी जाते हैं उन्हें ‘आप' द्वारा किए गए विकास के कार्य सुनने को मिलते हैं। साहनी दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के करीबी सहयोगी रह चुके हैं। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए टिकट पाने के मकसद से वह पार्टी में शामिल नहीं हो रहे हैं, बल्कि दिल्ली के विकास की दिशा में काम करने के इरादे से पार्टी में शामिल हो रहे हैं।

PunjabKesari

पार्टी में साहनी का स्वागत करते हुए केजरीवाल ने कहा कि उन्हें बेहद खुशी है कि वह अपनी टीम के साथ आप में शामिल हो गए हैं। उन्होंने कहाकि आम आदमी पार्टी की शुरुआत एक आंदोलन के तौर पर हुई थी और ऐसा भी वक्त था जब सत्ता आने पर पार्टियां अपना विजन खो देती हैं लेकिन ‘आप' के साथ ऐसा नहीं है। सत्ता में आने के बाद से हमने क्रांतिकारी कार्य किये हैं। साहनी 1998 से 2015 तक चांदनी चौक से विधायक रहे। वर्ष 2015 के विधानसभा चुनाव में उन्हें ‘आप' उम्मीदवार अलका लांबा ने हराया था।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!