TMC नेता डेरेक ओ ब्रायन ने दी ऐसी स्पीच की भावुक हो गए वेंकैया नायडू- पोंछने लगे आंसू, जानें क्या बोले

Edited By Anu Malhotra,Updated: 08 Aug, 2022 03:06 PM

parliament monsoon session 2022 m venkaiah naidu tmc derek o brien

राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू को सोमवार को विदाई दी गई। इस दौरान पीएम मोदी और विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे समेत तमाम नेताओं ने विदाई भाषण दिया। इस बीच TMC सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने भी अपनी स्पीच दी जिसने एम वेंकैया नायडू को काफी भावुक भी कर...

नेशनल डेस्क: राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू को सोमवार को विदाई दी गई। इस दौरान पीएम मोदी और विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे समेत तमाम नेताओं ने विदाई भाषण दिया। इस बीच TMC सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने भी अपनी स्पीच दी जिसने एम वेंकैया नायडू को काफी भावुक भी कर दिया।  

TMC सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने सभापति वेंकैया नायडू के बचपन की कहानी सुनाते हुए कहा कि जब नायडू महज एक साल के थे, तब उनकी मां की मौत हो गई थी। डेरेक ने नायडू के बचपन की कहानी सुनाते हुए बताया कि गांव में एक परिवार था, जिसके पास 8 बैल थे। एक दिन इनमें से एक बैल भड़क गया और महिला के पेट में सींग से हमला कर दिया इस दौरान उसकी गोद में एक साल का बच्चा था जिसे वहीं छोड़कर महिला को अस्पताल ले जाया गया, पर उसकी मौत हो गई और एक साल वही बच्चा वेंकैया नायडू थे।

इस दौरान वेंकैया नायडू काफी भावुक हो गए और रोने लगे जिसके बाद उन्होंने अपने आंसू पोंछे और खुद को संभाला। इतना ही नहीं सभापति वेंकैया नायडू की विदाई पर पीएम मोदी ने भी काफी भावुक विदाई देकर उनकी सरहाना की। प्रधानमंत्री ने कहा कि वह देश के एक ऐसे उपराष्ट्रपति हैं, जिन्होंने अपनी सभी भूमिकाओं में हमेशा युवाओं के लिए काम किया और सदन में भी हमेशा युवा सांसदों को आगे बढ़ाया और उन्हें प्रोत्साहन दिया। उन्होंने कहा कि आपने देश के लिए और सदन के लिए जो कुछ किया है, उसका ऋण स्वीकार करते हुए आपको भविष्य के लिए बहुत शुभकामनाएं देता हूं।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!