कैबिनेट मंत्रियों को और अधिकार सौंपेंगे पर्रिकर

Edited By Pardeep,Updated: 02 Oct, 2018 12:29 AM

parrikar will hand over cabinet ministers and rights

बीमार चल रहे गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर 10 अक्टूबर के बाद अपने कैबिनेट सहयोगियों को और अधिकार सौपेंगे। गोवा सरकार के कृषि मंत्री विजय सरदेसाई ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती...

पणजी: बीमार चल रहे गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर 10 अक्टूबर के बाद अपने कैबिनेट सहयोगियों को और अधिकार सौपेंगे। गोवा सरकार के कृषि मंत्री विजय सरदेसाई ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती पर्रिकर (62) से मिलने के बाद सरदेसाई ने मीडिया को बताया कि मुख्यमंत्री 10 अक्टूबर के बाद कैबिनेट को और अधिकार सौपेंगे। उन्होंने कहा कि अस्पताल में भर्ती पर्रिकर के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। 

पर्रिकर सितंबर से ही अस्पताल में भर्ती हैं। राज्य में भाजपा की गठबंधन सहयोगी गोवा फॉरवार्ड पार्टी के नेता सरदेसाई ने कहा, मैं मनोहर पर्रिकर से मिला। उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। उन्होंने मुझे बताया कि वह कैबिनेट मंत्रियों के साथ बैठक करना चाहते हैं और कुछ अधिकार भी सौंपना चाहते हैं। यह 10 अक्टूबर के बाद होगा। उन्होंने कहा, मैंने मुख्यमंत्री से कहा कि वह जब भी बैठक बुलाएं और उनका जो भी प्रस्ताव होगा, हम (जीएफपी) उसपर विचार करेंगे।      


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!