भाजपा शासित राज्यों में राजनीतिक पर्यटन करने वाले जरा राजस्थान पर भी ध्यान देंः राज्यवर्धन राठौर

Edited By Yaspal,Updated: 09 Oct, 2020 05:16 PM

pay attention to rajasthan who do political tours in bjp ruled states

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने राजस्थान में अपराध में बढ़ोतरी का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को प्रदेश सरकार और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “भाजपा शासित राज्यों में...

जयपुरः भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने राजस्थान में अपराध में बढ़ोतरी का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को प्रदेश सरकार और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “भाजपा शासित राज्यों में राजनीतिक पर्यटन करने वाले राहुल गांधी जरा राजस्थान पर भी ध्यान दें।”

राठौड़ ने आरोप लगाया, “राजस्थान में आज कोई सुरक्षित नहीं है... ना महिला, ना बच्चे, पुलिस का मनोबल गिर रहा है..यहां तक कि मंदिर में पूजा करने वाले पुजारी तक सुरक्षित नहीं है।”

यहां नांगल गांव में आयोजित किसान चौपाल के दौरान संवाददाताओं से बातचीत में राठौड़ ने कहा कि राज्य में बढ़ते अपराधों के कारण राजस्थान का नाम धूमिल होता जा रहा है। राष्ट्रीय अपराध ब्यूरो के अनुसार राजस्थान पूरे देश में महिला उत्पीड़न, महिला अपराधों में पहले नंबर पर है।

 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!