राजनीतिक कार्यकर्ताओं की हत्या से कुछ हासिल नहीं किया जा सकता : महबूबा

Edited By Monika Jamwal,Updated: 07 Jun, 2021 01:55 PM

pdp leader condemnd the killing of bjp leader in kashmir

पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने रविवार को जोर दिया कि भाजपा पार्षद राकेश पंडिता जैसे राजनीतिक कार्यकर्ताओं की हत्या से कुछ हासिल नहीं किया जा सकता और कहा कि ऐसी घटनाएं सिर्फ जम्मू कश्मीर के लोगों को बदनाम करती हैं।


श्रीनगर : पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने रविवार को जोर दिया कि भाजपा पार्षद राकेश पंडिता जैसे राजनीतिक कार्यकर्ताओं की हत्या से कुछ हासिल नहीं किया जा सकता और कहा कि ऐसी घटनाएं सिर्फ जम्मू कश्मीर के लोगों को बदनाम करती हैं।  पुलवामा जिले के त्राल इलाके में बुधवार को आतंकवादियों ने पंडिता की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

 

दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में मुफ्ती ने संवाददाताओं से कहा, "यह दुर्भाग्यपूर्ण था। जिन लोगों ने उन्हें मारा, हम उनकी निंदा करते हैं और इन चीजों से कुछ हासिल नहीं किया जा सकता। वास्तव में, यह जम्मू कश्मीर के लोगों को बदनाम करती हैं।" उन्होंने कहा कि समूचे केंद्र शासित प्रदेश को ऐसी घटनाओं का फल भोगना होगा। कोविड-19 महामारी के बीच सरकार द्वारा अमरनाथ यात्रा कराए जाने की संभावनाओं के बारे में पूछे जाने पर जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वार्षिक तीर्थयात्रा पर फैसला केंद्र सरकार को लेना है।

 

उन्होंने उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा इलाके में 15 साल के एक लड़के के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधि (निरोधक) अधिनियम (यूएपीए) के तहत मामला दर्ज किए जाने संबंधी खबरों को लेकर पुलिस की निंदा की। मुफ्ती ने कहा, " केंद्र  जम्मू कश्मीर के लोगों की नहीं सुनते। अगर वे सुनते तो 15 साल के लड़के के खिलाफ यूएपीए के तहत मामला दर्ज नहीं करते। वे जो चाहते हैं करते हैं।"

 

उन्होंने कहा, एक तरफ कोविड हैं और लोगों का घरों से बाहर आना मुश्किल हैं लेकिन दूसरी तरफ अगर वे यात्रा चाहते हैं तो उन्हें कौन बताएगा (ऐसा नहीं करने के लिये)? वे फैसला करने वाले हैं, जिससे उन्हें खुशी मिलती है, वे वही करते हैं।"

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!