IMD ने कहा- जल्द महाराष्ट्र में दस्तक देगा मानसून, 16 जून से लोगों को मिल सकती है भीषण गर्मी से राहत

Edited By Seema Sharma,Updated: 09 Jun, 2022 02:11 PM

people can get relief from scorching heat from june 16 imd

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गुरुवार को बताया कि दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) और उत्तर पश्चिम भारत के अन्य हिस्सों में हफ्ते के अंत में अधिकतम तापमान में कुछ डिग्री की गिरावट आएगी

नेशनल डेस्क: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गुरुवार को बताया कि दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) और उत्तर पश्चिम भारत के अन्य हिस्सों में हफ्ते के अंत में अधिकतम तापमान में कुछ डिग्री की गिरावट आएगी, लेकिन 15 जून तक बड़ी राहत मिलने की संभावना नहीं है।

 

IMD के अनुसार, 16 जून से नमी भरी पुरवाई हवाएं चलेंगी, जिससे इस क्षेत्र के लोगों को राहत मिल सकती है। आईएमडी के वैज्ञानिक आर.के. जेनामणि ने कहा कि मॉनसून की प्रगति में विलंब नहीं, अगले दो दिनों में इसके महाराष्ट्र पहुंचने की उम्मीद है जिससे लोगों को गर्मी से कुछ हद तक राहत मिलने के आसार हैं। 

 

दिल्ली में 15 जून तक गर्मी से कोई राहत नहीं
आईएमडी के वैज्ञानिक आर.के. जेनामणि ने कहा, ‘‘दिल्ली में कुछ स्थानों पर लू चलने की चेतावनी दी गई है, लेकिन तापमान में बढ़ोतरी के आसार नहीं है।'' उन्होंने बताया कि 11-12 जून को तापमान में गिरावट आएगी, लेकिन 15 जून तक बड़ी राहत की कोई उम्मीद नहीं है। उन्होंने कहा कि सप्ताहांत में बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना कम है। तापमान 40 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा। उन्होंने कहा, ‘‘ 16 जून के बाद से नमी से भरी पुरवाई हवाएं चलने से इस क्षेत्र में गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं, जिससे गर्मी से काफी राहत मिलने की उम्मीद है।''

 

महाराष्ट्र में जल्द दस्तक देगा मानसून
मौसम विभाग ने कहा कि मानसून सामान्य गति से आगे बढ़ रहा है और अगले दो दिनों में इसके महाराष्ट्र पहुंचने की संभावना है। IMD वैज्ञानिक जेनामणि ने बताया कि मानसून 31 मई से 7 जून के बीच दक्षिण एवं मध्य अरब सागर, पूरे केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में पहुंच गया था। उन्होंने बताया कि मानसून पूरे पूर्वोत्तर भारत में पहुंच चुका है और इस दौरान अच्छी बारिश हुई है। जेनामणि ने पत्रकारों से कहा कि मानसून में कोई विलंब नहीं है।

 

अगले दो दिनों में इसके महाराष्ट्र पहुंचने की संभावना है और उसके बाद के दो दिनों में पूरे मुंबई में मानसून पहुंच जाएगा। उन्होंने कहा कि तेज हवाएं हैं और अगले दो दिन में बादल बनने लगेंगे।'' जेनामणि ने बताया कि अगले दो दिनों में गोवा और महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश तथा तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!