Edited By Monika Jamwal,Updated: 05 Sep, 2018 08:36 PM
विधानसभा क्षेत्र बिलावर के लोअर रजवालता के लोगों को पेयजल समस्या के समाधान के लिए अब ज्यादा देर और इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
कठुआ : विधानसभा क्षेत्र बिलावर के लोअर रजवालता के लोगों को पेयजल समस्या के समाधान के लिए अब ज्यादा देर और इंतजार नहीं करना पड़ेगा। जिला कठुआ मुख्यालय पहुंचे लोगों की बात टेलीफोनिक तरीके से भाजपा के जिला प्रधान प्रेम नाथ डोगरा ने केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ जितेंद्र सिंह से करवाई है जबकि डॉ सिंह ने डिवकाम और पी.एच.ई विभाग के उच्च अधिकारियों को भी समस्या के समाधान के निर्देश दिए हैं। बाद में लोगों ने डी.सी. रोहित खजूरिया से भी मुलाकात करते हुए उन्हें समस्या बताई।
भाजपा जिला प्रधान ने कहा कि हर वर्ष बाढ़ के दौरान लोगों के घरों को दी जाने वाली सप्लाई के लिए बिछाई जाने वाली पाइप लाइन बह जाती है जिससे आपूर्ति प्रभावित हो जाती है। उन्होंने कहा कि इलाके में पांच सौ से ज्यादा की आबादी है ऐसे में लोगों की समस्या का समाधान होना चाहिए। वहीं, ग्रामीणों ने कहा कि वे मांग करते हैं कि उनकी ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए जिससे बार बार पाइप लाइन न बहे। वहीं, डी.सी. ने कहा कि अगर लोगों को केंद्रीय राज्यमंत्री द्वारा भरोसा दिलाया गया है तो प्रशासन खुद भी अपने स्तर पर समस्या के समाधान का प्रयास करेगा। इस मौके पर पूर्व सरपंच पूर्ण सिंह, चैन सिंह, सत्येंद्र सिंह, राम लाल, मान सिंह, रोशन सिंह, धर्म सिंह आदि मौजूद रहे।