जनता वास्तविक नतीजों पर भरोसा करे, एग्जिट पोल पर नहीं: नायडू

Edited By shukdev,Updated: 19 May, 2019 06:26 PM

people should rely on actual conclusions not on exit poll naidu

उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने रविवार को कहा कि जनता एग्जिट पोल की अपेक्षा वास्तविक नतीजों पर भरोसा करे। नायडू ने एक बैठक में कहा कि उन्हें याद है कि उपराष्ट्रपति बनने से पहले चुनावों के दौरान वह प्रतिदिन 16 चुनावी सभाओं को संबोधित ...

गुंटूर: उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने रविवार को कहा कि जनता एग्जिट पोल की अपेक्षा वास्तविक नतीजों पर भरोसा करे। नायडू ने एक बैठक में कहा कि उन्हें याद है कि उपराष्ट्रपति बनने से पहले चुनावों के दौरान वह प्रतिदिन 16 चुनावी सभाओं को संबोधित करते थे। उन्होंने कहा कि जनता से दूर होने पर अफसोस है लेकिन यह सम्मानजनक है। उन्होंने कहा, ‘मैं 70 वर्ष की उम्र में राजनीति छोड़कर समाजसेवा करना चाहता था।'

उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों को अपने विरोधियों की आलोचना करने के दौरान कड़े शब्दों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। नायडू ने कहा कि चुनाव जीतने के लिए उम्मीदवारों द्वारा करोड़ों रुपए खर्च करना लोकतंत्र का मजाक उड़ाना है। उन्होंने दोहराया कि वह लोकलुभावन योजनाओं के क्रियान्वयन के खिलाफ है।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!