PM मोदी के ‘कांग्रेस-मुक्त’ भारत के नारे का जोरदार जवाब जनता ने दिया: सोनिया गांधी

Edited By Seema Sharma,Updated: 12 Dec, 2018 06:31 PM

peoples response on pm modi congress free slogan sonia gandhi

संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत का स्वागत करते हुए कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि छत्तीसगढ, मध्य प्रदेश और राजस्थान विधानसभा चुनाव

नई दिल्ली: संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत का स्वागत करते हुए कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि छत्तीसगढ, मध्य प्रदेश और राजस्थान विधानसभा चुनाव में भाजपा की नकारात्मक राजनीति पराजित हुई है। सोनिया ने संसद भवन परिसर में पत्रकारों के सवालों के जवाब पर कहा कि मैं निश्चित रूप से बहुत खुश हूं कि कांग्रेस ने इन विधानसभा चुनावों में जीत हासिल कर भाजपा की नकारात्मक राजनीति को परास्त किया है। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी को अब लोगों की समस्याओं का समाधान कर उनकी सेवा करनी है और देश के विकास के लिए और प्रभावी ढंग से काम करना है।

तीनों राज्यों में अपनी पार्टी की जीत को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कार्यकर्त्ताओं की जीत बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘कांग्रेस-मुक्त’ भारत के नारे का जारेदार जवाब दिया और कहा कि कांग्रेस जनहित के लिए काम करेगी और किसी के लिए भी ‘भारतमुक्त’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। राहुल गांधी पिछले वर्ष 11 दिसंबर को कांग्रेस अध्यक्ष चुने गए थे। पार्टी अध्यक्ष चुने जाने के बाद राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित कांग्रेस अधिवेशन में उन्हें विधिवत रूप से पार्टी की बागडोर सौंपी गई।

गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को भले ही जीत नहीं मिली, लेकिन भाजपा को कांग्रेस ने 100 सीटों से नीचे रोक दिया। राहुल की राजनीति के लिए यह सकारात्मक साबित हुआ और उसके बाद उनके नेतृत्व में कांग्रेस में उत्साह का माहौल रहा। कर्नाटक में भले ही कांग्रेस दोबारा अपने दम पर सरकार नहीं बना सकी, लेकिन वहां उसने जनता दल (एस) के साथ गठबंधन कर सरकार बना दी।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!