केरल बाढ़: पीड़ितों के लिए देवदूत बनी सेना, जान बचाने वाले जवानों को लोगों ने ऐसा कहा THANKS

Edited By Seema Sharma,Updated: 20 Aug, 2018 02:02 PM

peoples thanks to army in different way

केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए भारतीय सेना एक देवदूत की तरह मदद के लिए हर जगह पहुंची। अपनी जान की परवाह किए बिना रात-दिन बचाव कार्य में जुटे सेना के जवानों ने अब तक हजारों जिंदगियां बचाई हैं। केरल में बारिश थमने के बाद अब पानी का स्तर कम होने लगा है

तिरुवनंतपुरमः केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए भारतीय सेना एक देवदूत की तरह मदद के लिए हर जगह पहुंची। अपनी जान की परवाह किए बिना रात-दिन बचाव कार्य में जुटे सेना के जवानों ने अब तक हजारों जिंदगियां बचाई हैं। केरल में बारिश थमने के बाद अब पानी का स्तर कम होने लगा है और कई लोग अपने घरों की तरफ भी रुख कर रहे हैं और तहे दिल से सेना के जवानों का मदद के लिए धन्यवाद कर रहे हैं। जवानों के साहस और बहादुरी को पूरा देश सराह रहा है।


सोशल मीडिया पर मदद कर रहे जवानों के वीडियो और फोटो शेयर किए जा रहे हैं। भारतीय नौसेना ने अपने ट्विटर हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जो केरल के उसी घर की छत की हैं जहां से भारतीय नौसेना के कमांडर विजय वर्मा ने बड़ी बहादुरी से दो महिलाओं को बचाया था। घर की छत पर पेंट से THANKS लिखा हुआ है। यह तस्वीर हेलिकॉप्टर से काफी ऊपर से ली गई है।
PunjabKesari
नौसेना के अलावा अन्य ट्विटर यूजर्स ने भी इन तस्वीरों को शेयर करते हुए जवानों के जज्बे और सेवा भावना को सलाम किया है। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले कमांडर विजय वर्मा ने दो महिलाओं को बचाया था जिनमें से एक प्रेग्नेंट थीं। महिला को एयरलिफ्ट करके अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसने एक बच्चे को जन्म दिया। परिवार ने कमांडर का शुक्रिया अदा किया है। कमांडर वर्मा ने बताया था कि यह काफी चुनौतीभरा टॉस्क था क्योंकि महिला के साथ दुनिया में आने नवजात बच्चे की भी जिंदगी का सवाल था।

PunjabKesari
वहीं सेना के एक जवान ने दो साल के मासूम को बचाया। चॉपर से रेस्क्यू करते हुए जवान ने बच्चे को अपने सीने के साथ लगाया था और सुरक्षित उसे उसकी मां को सौंपा। इतना ही नहीं एक गुमनाम हीरो की भी सोशल मीडिया पर काफी प्रशंसा हो रही है। महिलाओं और बुजुर्गो को नाव तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए उसने शक्स ने अपने शरीर का इस्तेमाल एक सीढ़ी की तरह किया। उसके ऊपर से चढ़कर महिलाएं नाव पर चढ़ती दिखीं।

PunjabKesari

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!