23 May Petrol-Diesel Price: भारतीयों को बड़ा झटका, 9 दिनों में तीसरी बार बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम, दिल्ली में नए रेट लागू

Edited By Updated: 23 May, 2026 06:41 AM

petrol diesel price hike fuel price increase petrol rate today diesel price

Petrol-Diesel Price Hike: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है। तेल कंपनियों ने लगातार तीसरी बार ईंधन के रेट बढ़ाकर आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। नई कीमतें आज यानी 23 मई शनिवार से लागू हो चुकी हैं। इसके लिए पेट्रोल...

Petrol-Diesel Price Hike: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है। तेल कंपनियों ने लगातार तीसरी बार ईंधन के रेट बढ़ाकर आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। नई कीमतें आज यानी 23 मई शनिवार से लागू हो चुकी हैं। इसके लिए पेट्रोल पंप संचालकों को आधी रात में ही नई दरों की सूचना भेज दी गई थी।

नई कीमतें
इस बार पेट्रोल की कीमत में 91 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 86 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। इससे पहले 19 मई को भी पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे महंगा हुआ था। वहीं 15 मई को तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम में 3 रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी की थी।

लगातार बढ़ रही कीमतों का असर अब सीधे आम लोगों की जेब पर दिखाई देने लगा है। रोजमर्रा के खर्च के साथ-साथ परिवहन और जरूरी सामान भी महंगे होने की संभावना बढ़ गई है।

दिल्ली में नए रेट लागू
नई बढ़ोतरी के बाद राजधानी दिल्ली में अब पेट्रोल की कीमत 99.51 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जो पहले 98.64 रुपये थी। वहीं डीजल का दाम बढ़कर 92.49 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है, जबकि पहले इसकी कीमत 91.58 रुपये थी।

यह बढ़ोतरी पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के उस आश्वासन के एक दिन बाद हुई है, जिसमें मंत्रालय ने कहा था कि अफ़वाहों के बावजूद, भारत के पास पेट्रोल और डीज़ल का पर्याप्त भंडार मौजूद है। मंत्रालय के एक ट्वीट में कहा गया, "भारत के पास पेट्रोल और डीज़ल का पर्याप्त भंडार है और पूरे देश में इनकी आपूर्ति स्थिर बनी हुई है। नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे घबराकर खरीदारी न करें और अपनी वास्तविक ज़रूरत के अनुसार ही ईंधन खरीदें। कुछ खुदरा दुकानों पर आपूर्ति में आ रही अस्थायी दिक्कतों को, तेल विपणन कंपनियों द्वारा आपूर्ति की लगातार निगरानी और समन्वित वितरण प्रयासों के माध्यम से दूर किया जा रहा है।"

लगातार बढ़ती ईंधन कीमतों से लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें इसी तरह बढ़ती रहीं, तो आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल और महंगे हो सकते हैं।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!