11 June Petrol/Diesel Price: 11 जून के पेट्रोल-डीज़ल के नए रेट जारी, जानिए दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में कितना है भाव

Edited By Updated: 11 Jun, 2026 09:51 AM

petrol price today diesel price today fuel rates india petrol diesel rates

11 June Petrol/Diesel Price: पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और ईरान से जुड़े घटनाक्रमों के बीच इंटरनेशनल कच्चे तेल बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। ऐसे माहौल में देशभर के वाहन चालकों की नजर पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर बनी...

11 June Petrol/Diesel Price: पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और ईरान से जुड़े घटनाक्रमों के बीच इंटरनेशनल कच्चे तेल बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। ऐसे माहौल में देशभर के वाहन चालकों की नजर पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर बनी हुई है। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि सरकार वैश्विक बाजार में आने वाले किसी भी उतार-चढ़ाव से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। उनका कहना है कि पिछले कई महीनों से जिस तरह ऊर्जा आपूर्ति को संतुलित रखा गया है, उसी रणनीति के तहत आगे भी हालात को नियंत्रित करने का प्रयास जारी रहेगा।

Supply बनाए रखने के लिए सरकार के कदम
सरकार ने ईंधन आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। रिफाइनरियों के उत्पादन को बढ़ाने के साथ-साथ एलपीजी और अन्य पेट्रोलियम उत्पादों की बुकिंग अवधि में भी बदलाव किया गया है। शहरी इलाकों में बुकिंग अंतराल को बढ़ाया गया है, जबकि ग्रामीण इलाकों में भी आपूर्ति प्रबंधन को लेकर विशेष व्यवस्था की गई है। इसके अलावा जरूरत के अनुसार विभिन्न क्षेत्रों को प्राथमिकता देकर ईंधन उपलब्ध कराया जा रहा है।

दिल्ली से मुंबई तक पेट्रोल के ताजा दाम
-देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।
-मुंबई में इसकी कीमत 111.21 रुपये प्रति लीटर दर्ज की गई है। 
-कोलकाता में पेट्रोल 113.47 रुपये 
-चेन्नई में 107.88 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर है। 
-NCR की बात करें तो गुरुग्राम में पेट्रोल 102.69 रुपये 
-नोएडा में 102.12 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। 
-बेंगलुरु में पेट्रोल की कीमत 110.93 रुपये प्रति लीटर दर्ज की गई है।

इन शहरों में सबसे महंगा पेट्रोल
देश के प्रमुख शहरों में हैदराबाद में पेट्रोल 115.73 रुपये प्रति लीटर के साथ सबसे महंगे शहरों में शामिल है। इसके अलावा तिरुवनंतपुरम में 115.49 रुपये और पटना में 114.24 रुपये प्रति लीटर की दर से पेट्रोल बिक रहा है।

डीजल के ताजा रेट
-दिल्ली में डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर है।
-मुंबई में इसकी कीमत 97.83 रुपये
-कोलकाता में 99.82 रुपये प्रति लीटर दर्ज की गई है। 
-चेन्नई में डीजल 99.65 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। 
-गुरुग्राम में डीजल 95.36 रुपये, 
-नोएडा में 95.56 रुपये 
-बेंगलुरु में 98.81 रुपये प्रति लीटर उपलब्ध है। 
-हैदराबाद में डीजल 103.82 रुपये, 
-तिरुवनंतपुरम में 104.42 रुपये 
-पटना में 100.20 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर बना हुआ है।

 पेट्रोलियम मंत्रालय के अनुसार, ईंधन वितरण में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड (DAC) प्रणाली को बड़े स्तर पर लागू किया गया है। वर्तमान में करीब 96 प्रतिशत डिलीवरी इसी व्यवस्था के तहत की जा रही है। इस प्रक्रिया में उपभोक्ता के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक कोड भेजा जाता है, जिससे वितरण प्रक्रिया की निगरानी आसान हो जाती है और किसी भी तरह की अनियमितता की संभावना कम हो जाती है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!