प्रथम चरणः महाराष्ट्र की सात सीटों पर 55.78 प्रतिशत मतदान

Edited By Yaspal,Updated: 11 Apr, 2019 09:32 PM

phase i 55 78 percent polling for seven seats in maharashtra

महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में सात सीटों पर बृहस्पतिवार को 55.78 प्रतिशत मतदान हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम पांच बजे सम्पन्न हुआ। कभी कांग्रेस का गढ़...

मुम्बईः महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में सात सीटों पर बृहस्पतिवार को 55.78 प्रतिशत मतदान हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम पांच बजे सम्पन्न हुआ। कभी कांग्रेस का गढ़ रहीं इन सातों सीटों पर कुल 116 उम्मीदवार मैदान में थे।

अधिकारियों ने कहा कि इन सीटों पर करीब 1,33,00,978 लोग मतदान के योग्य थे। राज्य के मुख्य निर्वाचन कार्यालय ने कहा कि नक्सल प्रभावित गढ़चिरौली-चिमूर लोकसभा सीट पर 61.33 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया, जबकि भंडारा-गोंदिया में 60.50 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

चन्द्रपुर में 55.97 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके बाद वर्धा में 55.36 प्रतिशत, यवतमाल-वाशिम में 53.97, नागपुर में 53.13 प्रतिशत और रामटेक (एससी) सीट पर 51.72 प्रतिशत मतदान हुआ। नागपुर और चन्द्रपुर से दो केन्द्रीय उम्मीदवार थे। नागपुर से नितिन गडकरी मैदान में थे तो वहीं चन्द्रपुर से हंसराज अहीर ने चुनाव लड़ा।       

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!