Edited By Monika Jamwal,Updated: 11 May, 2018 01:09 PM
पीएचई विभाग की लापरवाही और कर्मचारियों के प्रति अनदेखी का एक सबूत सामने आया है।
जम्मू: पीएचई विभाग की लापरवाही और कर्मचारियों के प्रति अनदेखी का एक सबूत सामने आया है। विभाग द्वारा वेतन जारी किए जाने पर 40 वर्षीय कर्मचारी ने अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान बचित्र सिंह पुत्र बाग सिंह निवासी गोदन, अखनूर के रूप में की गई है।
जानकारी के अनुसार बचित्र सिंह वर्ष 2005 से पीएचई विभाग में कैजअुल कर्मचारी हैं। उनके दो बच्चे हैं। बताया जा रहा हे कि उन्हें विभाग द्वारा काफी समय से वेतन नहीं दिया जा रहा था जिससे उनके घर की हालत काफी खराब थी। न तो वह बच्चों की फीस जमा करवा पा रहा था और न ही घर का खर्च चल रहा था। बचित्र सिंह मानसिक तौर पर परेशान रहने लगा था।
लगा ली फांसी
वेतन नहीं मिलने से परेशान बचित्र सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर कई बार संघर्ष भी किया। बचित्र सिंह इतना परेशान हो चुका था कि उसने बुधवार को फांसी लगा ली। उसका शव घर के बाहर पेड़ से लटका मिला। घरवालों ने उसकी मौत के लिए विभाग को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर लिया।