Edited By Monika Jamwal,Updated: 04 Jun, 2019 06:30 PM
पी.एच.ई. विभाग के हड़ताली कर्मियों का संघर्ष जारी है। गर्मी के बावजूद कर्मी अपने हितों के लेकर डटे हुए हैं। मंगलवार को प्रदर्शन के दौरान एक कर्मी बेसुध हो गया।
कठुआ : पी.एच.ई. विभाग के हड़ताली कर्मियों का संघर्ष जारी है। गर्मी के बावजूद कर्मी अपने हितों के लेकर डटे हुए हैं। मंगलवार को प्रदर्शन के दौरान एक कर्मी बेसुध हो गया। जिसके चलते कार्यालय परिसर में अफरा तफरी का माहौल बन गया। आनन फानन में कर्मी को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां उसे उपचार दिया गया। यूनियन के कर्मियों ने कहा कि सरकार की गल्त नीतियों के कारण ही उन्हें संघर्ष को मजबूर होना पड़ रहा है। पांच सालों से ज्यादा का बकाया वेतन जारी करने के अलावा उन्हें नियमित करने को लेकर सरकार कोई नीति नहीं बना रही।
उन्होंने कहा कि महंगाई के इस दौर में उन्हें घर का खर्च, बच्चो की पढ़ाई तक मुश्किल हो रही है लेकिन सरकार और नुमाइंदों ने सिवाय आश्वासनों के उन्हें कुछ नहीं दिया। उन्होंने कहा कि सरकार को उनकी मांगों को लेकर गौर करना होगा नहीं तो आंदोलन को और तेज कर दिया जाएगा। सरकार और विभाग उनके सब्र का इम्तिहान न ले नहीं तो यह इम्तिहान एक दिन सरकार व विभाग के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी कर देगा।