आश्वासन के सिवाय जमीनी स्तर पर समस्या का समाधान नहीं  कर पा रही सरकार

Edited By Monika Jamwal,Updated: 19 Apr, 2019 06:07 PM

phe employees continued their strike

बकाया वेतन और अन्य मांगों को लेकर पी.एच.ई विभाग के अस्थायी कर्मियों की काम छोड़ों हड़ताल जारी है। शुक्रवार को भी कर्मियों ने विभाग के कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन करते हुए अपनी आवाज बुलंद की।

कठुआ  : बकाया वेतन और अन्य मांगों को लेकर पी.एच.ई विभाग के अस्थायी कर्मियों की काम छोड़ों हड़ताल जारी है। शुक्रवार  को भी कर्मियों ने विभाग के कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन करते हुए अपनी आवाज बुलंद की। कर्मियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण उन्हें बार बार संघर्ष करना पड़ रहा है। एसोसिएशन के शिव नारायण सिंह ने कहा कि पिछले करीब 52 माह से उन्हें वेतन विभाग जारी नहीं कर पाया है। हर ओर से अधिकारियों, नेताओं ने उन्हेें आश्वासन ही दिए  हैं जबकि  उनकी मांगों  पर गौर  नहीं हुआ। उनके बच्चों  का  भविष्य अंधकार की ओर जा रहा  है। परिवार की आर्थिक हालत खराब हो रही  है लेकिन सरकार को इसकी कोई भी चिंता नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगों पर गौर न किया गया तो वह आंदोलन और तेज करेंगे। आपको बता दें कि गत वर्ष के सितबह माह से  लगातार विभाग के अस्थायी क र्मी हड़ताल पर  हैं। 
 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!