Edited By Monika Jamwal,Updated: 03 Jun, 2019 05:51 PM
गत सितंबर माह से लगातार अपनी मांगों को लेकर काम छोड़ों हड़ताल कर रहे पी.एच.ई. विभाग के हड़ताली कर्मियों का संघर्ष जारी है।
कठुआ : गत सितंबर माह से लगातार अपनी मांगों को लेकर काम छोड़ों हड़ताल कर रहे पी.एच.ई. विभाग के हड़ताली कर्मियों का संघर्ष जारी है। सोमवार को कर्मियों ने अपने हितों को लेकर जारी हड़ताल के दौरान कार्यालय परिसर में धरना देकर नारेबाजी की। वर्करों ने कहा कि 52 माह से ज्यादा का बकाया वेतन जारी करने सहित अन्य मांगों को लेकर वे हड़ताल पर हैं जबकि सरकार की ओर से अब तक कोई पहल नहीं की गई है। बार-बार गुहार लगाने के बाद भी नुमाइंदों ने उनकी कोई सुध लेना उचित नहीं समझा। उनके बच्चे भूखमरी के कगार पर हैं।
उन्होंने कहा कि पांच साल से जिसे वेतन न मिला हो, वो अपना घर क्या चलाएगा। यही नहीं सरकार की अनदेखी के कारण काफी परेशान हो चुके हैं। उन्होंने तमाम वर्करों से अपनी मांगों को लेकर जारी संघर्ष को सफल बनाने के लिए एकजुटता का आह्वान किया।