पीएचई के अस्थायी कर्मियों ने पक्का करने की मांग को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन

Edited By Monika Jamwal,Updated: 15 Jun, 2020 08:06 PM

phe employees protest in samba for regualrization

साम्बा में पी.एच.ई. कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर जिला मुख्यालय नंदनी में विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करके अपनी मांगों को उठाया।

साम्बा : साम्बा में पी.एच.ई. कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर जिला मुख्यालय नंदनी में विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करके अपनी मांगों को उठाया। इस मौके पर प्रदर्शन के दौरान नेता कुलभूषण सिंह और रणजीत सिंह प्रमुख रूप से मौजूद थे। पी.एच.ई. कर्मियों ने नारेबाजी करते हुए जमकर अपनी भड़ास निकाली और प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि उनके लिए कोई जल्द पॉलिसी बनाई जाए। वहीं गुस्से से भरे हुए कर्मियों ने इसके बाद पी.एच.ई. एक्स्यिन के समक्ष भी पहुंचे और उनसे अपनी मांगों का व्यौरा रखा और कहा कि जल्द मांगें पूरी नहीं होने पर सडक़ों पर उतर आएंगे।


      प्रदर्शनकारी रणजीत सिंह ने कहा कि हर बार उन्हे दोखे में रखकर पक्का करने के लिए कहा जाता है, परंतु ऐसा कुछ भी नहीं हो रहा है और न ही उन्हें वेतन दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि धारा-370 हटने के बाद कुछ सपनों की उम्मीद जगी थी, लेकिन अब यह कहा जा रहा है कि उनके टेस्ट लिए जाएंगे जो कि सरासर दोखा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि घर का गुजारा तक चलाना मुशिकल हो गया है, इसलिए मांग की जाती है कि उन्हें पक्का किया जाए और लगातार वेतन भी मिलना चाहिए।  इस मौके पर रामपाल, सतपाल, फकीर चंद, बिट्टू, बोबी और शिंदी कुमार मौजूद थे।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!