15 अक्तूबर को सडक़ों पर उतरेंगे पीएचई कर्मी, आन्दोलन तेज करने की धमकी

Edited By Monika Jamwal,Updated: 13 Oct, 2018 05:36 PM

phe workers will come on roads for demands on 15 oct

पी.एच.ई. विभाग के अस्थायी कर्मियों ने जारी हड़ताल के दौरान आगामी पंद्रह अक्तूबर को जम्मू में संभाग स्तर पर होने वाले प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए एकजुटता का आह्वान किया है।

कठुआ : पी.एच.ई. विभाग के अस्थायी कर्मियों ने जारी हड़ताल के दौरान आगामी पंद्रह अक्तूबर को जम्मू में संभाग स्तर पर होने वाले प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए एकजुटता का आह्वान किया है। शनिवार को वर्करों ने कठुआ स्थित विभाग के  कार्यालय के बाहर अपना विरोध  प्रदर्शन करते हुए आवाज बुलंद की। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार विरोधी भी नारेबाजी करते  हुए अपना रोष  दर्ज करवाया। वर्कर यूनियन के शिव नारायण सिंह  ने कहा कि  उनकी हड़ताल 36वें दिन प्रवेश  कर गई है लेकिन उनकी बात सुनने को  कोई तैयार नहीं है। न तो राज्यपाल और न ही प्रशासन, विभाग उनके बारे में कुछ सोच रहा है। उनके बच्चों का भविष्य अंधकार की ओर जा रहा है। परिवार के लोग  भूखमरी पर हैं।  

उन्होंने कहा कि आगामी पंद्रह अक्तूबर को वे जम्मू में संभाग स्तर पर विरोध प्रदर्शन करेंगे और सरकार को चेताने  का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि वे धरने प्रदर्शनों से खुश नहीं हैं  लेकिन सरकार  भी  उनकी मांगों को अनदेखा कर उन्हें सडक़ों, आंदोलनों के लिए मजबूर  कर रही  है। उन्होंने कहा कि वे राज्यपाल से मांग करते हैें  कि वे उनका बकाया वेतन जारी करने के  साथ साथ अन्य मांगों पर गौर करें ताकि उनके बच्चों का भविष्य बच सके  और  उनके परिवार को दो वक्त की रोटी मिल सके। उन्होंने कहा कि पंद्रह को धरने  प्रदर्शन क े बाद अगर सरकार ने  कोई  निर्णय न लिया तो आंदोलन को  और तेज कर दिया जाएगा। 
 
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!