Edited By Hitesh,Updated: 22 Jan, 2022 11:16 AM
जल्द ही भारत में माइक्रोचिप पर आधारित ई-पासपोर्ट लॉन्च किया जा सकता है। विदेश मंत्रालय ने इस बात की जानकारी दी है। बताया गया है कि नया ई-पासपोर्ट रेडियो-फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन और बायोमेट्रिक्स के जरिए इस्तेमाल में लाया जाएगा। विदेश मंत्रालय के...
नेशनल डेस्क: जल्द ही भारत में माइक्रोचिप पर आधारित ई-पासपोर्ट लॉन्च किया जा सकता है। विदेश मंत्रालय ने इस बात की जानकारी दी है। बताया गया है कि नया ई-पासपोर्ट रेडियो-फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन और बायोमेट्रिक्स के जरिए काम करेगा। विदेश मंत्रालय के सचिव संजय भट्टाचार्य ने कहा है कि नया ई-पासपोर्ट भी इंटरनेशनल सिविल एविएशन अर्गेनाइजेशन (आईसीएसओ) के स्टैंड के तहत ही बनाया जाएगा।
चिप-इनेबल्ड ई-पासपोर्ट में कई एडवांस्ड सिक्योरिटी फीचर्स मिलेंगे। आवेदकों को उनकी निजी जानकारी जैसे कि उनका बायोमेट्रिक डेटा, नाम, एड्रेस व अन्य आइडेंटिटी डिटेल्स देनी होंगी। यह डिटेल्स एम्बेडेड चिप में डिजिटल रूप से साइन्ड और स्टोर्ड की जाएंगी।
इस ई-पासपोर्ट को 150 देशों की सूची में शामिल किया जाएगा
यह ई-पासपोर्ट भारत समेत 150 देशों की लिस्ट में शामिल जाएगा जिसमें यूके, जर्मनी, बांग्लादेश और अन्य शामिल हैं। फिलहाल आम नागरिकों के लिए बायोमेट्रिक पासपोर्ट अंडर डेवलपमेंट हैं।