Edited By ,Updated: 27 Jan, 2017 09:14 AM
देश का तिरंगा जब आसमान में लहराता हुआ हवा से बातें करता है तो हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है।
नई दिल्ली: देश का तिरंगा जब आसमान में लहराता हुआ हवा से बातें करता है तो हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। गणतंत्र दिवस पर जब राजपथ के ऊपर से भारतीय वायुसेना के हेलिकॉप्टरों उड़ान भरते हैं तो हर कोई इस नजारे को आंखों में भर लेता है। कुछ ऐसे ही गर्वित पल गुरुवार को राजपथ पर देखने को मिले। राजपथ पर गणतंत्र दिवस के मौके पर मुख्य अतिथि क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन जायद, राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वहां पर मौजूद रहे। इस दौरान भारतीय वायुसेना के हेलिकॉप्टरों ने भी आसमान में उड़ान भरी और भारतीय सेना ने भी परेड के दौरान अपने शौर्य का प्रदर्शन किया।
बता दें कि गणतंत्र दिवस की परेड के दौरान पहली बार यूएई की सेना ने भी हिस्सा लिया। जवानों ने बाइक पर संतुलन बना कर सबको अंचभित कर दिया तो वहीं बच्चों ने मनमोहक नृतय से सब को मोहित कर दिया।
दिल्ली पुलिस ने निभाई बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली पुलिस ने गणतंत्र दिवस के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी को सफलतापूर्वक निभाया और इसके लिए अधिकारियों ने अपने सभी पुलिस कर्मियों की प्रशंसा की है। दिल्ली पुलिस ने रात के 10 बजे के बाद ट्विटर पर दिल्ली यातायात पुलिस और गृह मंत्रालय को टैग करते हुए एक संदेश पोस्ट किया, जिसमें उसने अपने कर्मियों को बधाई दी है। ट्वीट में लिखा है, ‘‘दिल्ली पुलिस ने वर्ष की सबसे महत्वपूर्ण और गौरवपूर्ण सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी को सफलतापूर्वक निभाया हैै।’’