भारत के रसीले आम यूरोपीय बाजार में पहुंचाने की तैयारी, पीयूष गोयल ने बेल्जियम में किया मैंगो फेस्टिवल का  उद्घाटन

Edited By Tanuja,Updated: 18 Jun, 2022 01:30 PM

piyush goyal inaugurates  mango festival  in belgium to create awareness

भारत से मध्य पूर्व व अरब देशों में  आम का बड़े पैमाने पर निर्यात होता है।  लेकिन  अब भारत के रसीले आमों को यूरोपीय बाजारों में भी बड़े...

 इंटरनेशनल डेस्कः भारत से मध्य पूर्व व अरब देशों में  आम का बड़े पैमाने पर निर्यात होता है।  लेकिन  अब भारत के रसीले आमों को यूरोपीय बाजारों में भी बड़े पैमाने पर पहुंचाने की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। इसी क्रम में  बेल्जियम की राजधानी ब्रुसेल्स में 'मैंगो फेस्टिवल' का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को इसका शुभारंभ किया।  बेल्जियम में आम लैटिन अमेरिकी देशों से पहुंचते हैं। 

 

इस मौके पर पीयूष गोयल ने यूरोपीय संघ व भारत के बीच मुक्त व्यापार वार्ता (FTA) का जिक्र करते हुए कहा कि इसकी शुरुआत 'मैंगो मैनिया' के साथ ही हुई थी। हालांकि,FTA को 2013 में रोक दिया गया था, हमने अब फिर से ये पहल की है। यह वार्ता औपचारिक रूप से फिर से शुरू की जाएगी।  बेल्जियम, लक्जबर्ग व यूरोपीय संघ EU के भारतीय राजदूत संतोष झा का कहना है कि यहां के बाजार में भारतीय आमों के लिए अपार संभावना है। 

 

झा ने कहा कि बेल्जियम में पहले मैंगो फेस्टिवल के आयोजन का उद्देश्य लोगों को इसका स्वाद चखाना है। बेल्जियम को यूरोप की राजधानी माना जाता है। यहां ईयू के सभी संगठनों के दफ्तर हैं। इसके शुभारंभ के मौके पर केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल का मौजूद रहना सुखद संयोग है। मुझे इस बात की खास खुशी है कि मैंगो फेस्टिवल में प्रदर्शित किए गए अधिकांश आम मेरे गृह राज्य बिहार के हैं। मैंने भी कई सालों बाद इनका लुत्फ लिया है। 

 

भारतीय दूतावास में कृषि व मरीन उत्पादों की सलाहकार डॉ. स्मिता सिरोही ने बताया कि यूरोप में ब्रिटेन व जर्मनी में भारतीय बाजार हैं। बेल्जियम में मैंगो फेस्टिवल आयोजित करने का विचार यूरोपीय बाजारों में भारतीय आमों को प्रदर्शित करना है। बेल्जियम में ज्यादातर आम लैटिन अमेरिकी देशों से आ रहे हैं।  सात किस्मों के आम प्रदर्शित किए गए ब्रुसेल्स में आयोजित आम प्रदर्शनी में भारतीय आमों की सात किस्मों को प्रदर्शित किया गया है। आंध्र प्रदेश के बंगनपल्ली, उत्तर प्रदेश के मलिहाबाद दशहरी, ओडिशा के आम्रपाली, के अलावा लक्ष्मण भोग, हिमसागर, जर्दालु आम, लंगड़ा आम और 12 जीआई-टैग उत्पाद पेश किए गए हैं। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!