24 दिनों में 7 ग्रहों का राशि परिवर्तन, फ्रैंडली राशियों को होगा फायदा

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 05 Mar, 2019 10:07 AM

planetary changes in march

मार्च महीने में 7 ग्रहों का राशि परिवर्तन हो रहा है। 7 मार्च से शुरू होने वाला राशियों का यह परिवर्तन 30 मार्च तक चलेगा और इस दौरान राहू-केतू के साथ मंगल, बुध, गुरु, शुक्र और सूर्य का भी राशि परिवर्तन होगा।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)


लुधियाना (नरेश कुमार): मार्च महीने में 7 ग्रहों का राशि परिवर्तन हो रहा है। 7 मार्च से शुरू होने वाला राशियों का यह परिवर्तन 30 मार्च तक चलेगा और इस दौरान राहू-केतू के साथ मंगल, बुध, गुरु, शुक्र और सूर्य का भी राशि परिवर्तन होगा। चन्द्रमा वैसे ही अढ़ाई दिन बाद राशि परिवर्तन करता है। इस लिहाज से शनि को छोड़ कर सारे ग्रह राशि परिवर्तन के दौर से गुजरेंगे। इस दौरान बुध 8 मार्च को अस्त भी होगा। ब्रह्माण्ड में चल रहे ग्रहों के इस खेल का जातकों के जीवन पर खासा प्रभाव पड़ेगा और ग्रहों की यह चाल आपकी सेहत से लेकर कारोबार और रिश्तों तक जीवन के हर पहलू को प्रभावित करेगी। 

PunjabKesari

कौन-सा ग्रह कब बदलेगा राशि 

 

ग्रह   तिथि राशि में रिलेशनशिप 
राहू   7 मार्च मिथुन उच्च राशि में
केतू  7 मार्च धनु  उच्च राशि में
बुध 15 मार्च कुंभ फ्रैंडली 
मंगल 22 मार्च वृषभ न्यूट्रल 
सूर्य  15 मार्च मीन फ्रैंडली 
शुक्र 22 मार्च कुंभ फ्रैंडली 
गुरु   30 मार्च धनु अपनी राशि 

 

PunjabKesari3 ग्रह फ्रैंडली राशि में जाएंगे 
मार्च का सबसे बड़ा राशि परिवर्तन होगा राहू और केतू की स्थिति में। राहू चन्द्रमा की कर्क राशि को छोड़ कर मिथुन राशि में जाएंगे और केतू धनु राशि में जा कर उच्च राशि के हो जाएंगे जबकि अगले ही दिन 8 मार्च को बुध अस्त स्थिति में आ जाएंगे और 15 मार्च को राशि परिवर्तन करते हुए अपने दोस्त शनि की राशि कुंभ में चले जाएंगे। इसी दिन सूर्य का भी राशि परिवर्तन होगा और सूर्य 15 मार्च को अपने दोस्त गुरु की राशि में मीन में जाएंगे जबकि 22 मार्च को मंगल और शुक्र 2 ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा। शुक्र अपने दोस्त शनि की कुंभ राशि में जाएगा तो मंगल अपने साथ न्यूट्रल संबंध रखने वाले शुक्र की वृषभ राशि में गोचर करेगा। 30 मार्च को गुरु वृश्चिक राशि से परिवर्तन करके अपनी ही राशि धनु में गोचर करेंगे। यानी इस राशि परिवर्तन के दौरान 3 ग्रह दोस्त राशि में जाएंगे। राहू और केतू उच्च के हो जाएंगे जबकि गुरु अपनी राशि में और मंगल न्यूट्रल राशि में जाएंगे।

PunjabKesari

यहां रखेंगे तिजोरी तो खुलेंगे किस्मत के दरवाजे  

सामान्य तौर पर एक महीने में इतने ग्रहों का राशि परिवर्तन नहीं होता लेकिन इस महीने राशि बदल रहे अधिकतर ग्रह या तो अपने मित्र ग्रह की राशि में जा रहे हैं या फिर इनका गोचर ऐसी राशियों में होगा जिनमें न तो दोस्ताना संबंध हैं और न दुश्मनी है, लिहाजा इस महीने में बदल रही 7 ग्रहों की चाल से जातकों को डरने की जरूरत नहीं है। धनु लग्न में केतू का आना विदेश में स्टडी के लिए जाने के इच्छुक स्टूडैंट्स के लिए अच्छा है और स्टूडैंट्स को विदेश में अच्छे मौके मिलेंगे लेकिन इस सब के बावजूद राहू और केतू को लेकर किसी भी तरह के उपाय से पहले अपने एस्ट्रोलॉजर की सलाह जरूर लें। -भारती गुप्ता

PunjabKesariशव यात्रा दिखने पर करें ये काम

PunjabKesari

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!