लोकससभा चुनाव 2019 से पहले PM मोदी नौकरीपेशा लोगों को दे सकते हैं डबल खुशखबरी

Edited By Seema Sharma,Updated: 23 Nov, 2018 08:18 AM

pm can give double good news to people employed before election 2019

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर केंद्र सरकार हर सैक्टर के लोगों को खुश करने में जुटी है। इसी क्रम में सरकार ने नौकरीपेशा लोगों को डबल तोहफे की तैयारी कर ली है। इसके तहत सरकार ग्रैच्युटी को लेकर बड़ा बदलाव कर सकती है

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर केंद्र सरकार हर सैक्टर के लोगों को खुश करने में जुटी है। इसी क्रम में सरकार ने नौकरीपेशा लोगों को डबल तोहफे की तैयारी कर ली है। इसके तहत सरकार ग्रैच्युटी को लेकर बड़ा बदलाव कर सकती है, वहीं न्यूनतम पैंशन को लेकर भी बड़ा ऐलान कर सकती है। माना जा रहा है कि 4 दिसम्बर को ई.पी.एफ.ओ. की बैठक के बाद सरकार लाखों नौकरीपेशा लोगों को दोहरी खुशखबरी दे सकती है। सरकार ग्रैच्युटी की समय सीमा को 5 साल से घटाकर 3 साल कर सकती है।

वहीं न्यूनतम पैंशन जैसे मुद्दे पर भी बड़ा फैसला ले सकती है। अगर इस पर सहमति बन जाती है तो नौकरीपेशा लोगों को डबल तोहफा मिलेगा। आपको बता दें कि वित्त मंत्रालय न्यूनतम पैंशन पर अपनी मंजूरी पहले ही दे चुका है। माना जा रहा है कि सरकार पी.एफ. की तर्ज पर ग्रैच्यूटी के लिए यू.ए.एन. जैसा खाता बना सकती है। साल 2015 में पी.एफ. के लिए यू.ए.एन. की शुरूआत की गई थी। इससे पी.एफ. को अलग-अलग खातों में रखने के बजाय एक ही यू.ए.एन. में देखा जा सकता है। सरकार ऐसा ही अब ग्रैच्युटी के लिए कर सकती है। ऐसा करने से लोग अपनी ग्रैच्युटी चैक कर सकेंगे।

न्यूनतम पैंशन होगी 2000 रुपए!
सरकार न्यूनतम पैंशन को 2000 रुपए करने का फैसला कर सकती है जो फिलहाल 1000 रुपए है। इस फैसले से जहां लाखों पैंशनभोगियों को लाभ होगा, वहीं सरकारी खजाने पर बोझ बढ़ेगा। माना जा रहा है कि न्यूनतम पैंशन बढ़ाने से ई.पी.एफ.ओ. पर करीब 3000 करोड़ रुपए का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। इस बढ़ौतरी से ई.पी.एस. के 40 लाख पैंशन धारकों को सीधा फायदा होगा जिसमें से 18 लाख लोगों को 1000 रुपए की न्यूनतम पैंशन मिलती है जबकि 22 लाख लोगों की पैंशन 1500 रुपए महीना है।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!