PM नरेंद्र मोदी के घर जाने के लिए सड़क पर उतरे किसान, बंद हुआ दिल्ली नोएडा DND

Edited By Yaspal,Updated: 01 Feb, 2019 06:45 PM

pm farmer descended on the road to pm narendra modi s house

दिल्ली और नोएडा को जोड़ने वाले डीएनडी को फिलहाल बंद कर दिया गया है। इसके पीछे किसानों का प्रदर्शन बताया जा रहा है। डीएनडी बंद होने के कारण लंबा जाम लग गया है। दिल्ली पुलिस की ओर से जारी ट्रैफिक एडवाइजरी में कहा गया कि किसानों के धरने प्रदर्शन के...

नेशनल डेस्कः दिल्ली और नोएडा को जोड़ने वाले डीएनडी को फिलहाल बंद कर दिया गया है। इसके पीछे किसानों का प्रदर्शन बताया जा रहा है। डीएनडी बंद होने के कारण लंबा जाम लग गया है। दिल्ली पुलिस की ओर से जारी ट्रैफिक एडवाइजरी में कहा गया कि किसानों के धरने प्रदर्शन के कारण यातायात प्रभावित है।


बता दें कि उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले से सटे टप्पल क्षेत्र के किसान दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास का घेराव करने पहुंचे हैं।  यह किसान टप्पल के गांव जिकरपुर में नए भूमि अधिग्रहण बिल के मुताबिक भूमि अधिग्रहण करने की मांग को लेकर 50 दिन से धरना दे रहे थे। जिकरपुर की जमीन का अधिग्रहण यमुना एक्सप्रेस वे निर्माण के दौरान बसपा सरकार ने किया था। इस दौरान किसान और पुलिस के बीच जमकर संघर्ष हुआ था, जिसमें तीन किसान व एक पुलिस कर्मी की मौत हो गई थी।

 


बीते 50 दिन पहले किसानों ने नए भूमि अधिग्रहण बिल के अनुसार भूमि अधिग्रहण करने की मांग को लेकर धरना दे रहे थे। सुनवाई न होने पर किसान शुक्रवार को पीएम आवास घेरने के लिए दिल्ली रवाना हुए। किसान दोपहर डीएनडी पर पहुंचे। इस दौरान दिल्ली पुलिस ने उन्हें रोकने की भी कोशिश की। लेकिन किसान नहीं मान रहे हैं। यही कारण है कि दिल्ली पुलिस ने डीएनडी को फिलहाल के लिए बंद कर दिया है। 

 

 

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!