PM मोदी, अमित शाह, नड्डा और CM योगी समेत पश्चिम बंगाल के आधा दर्जन नेता बहाएंगे त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में पसीना

Edited By Yaspal,Updated: 28 Jan, 2023 11:15 PM

pm modi amit shah nadda and cm yogi will sweat in tripura assembly elections

भारतीय जनता पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी, सर्वानंद सोनोवाल, अर्जुन मुंडा, स्मृति...

नेशनल डेस्कः भारतीय जनता पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी, सर्वानंद सोनोवाल, अर्जुन मुंडा, स्मृति ईरानी और किरेन रिरिजू प्रचार करते नजर आएंगे। इनके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, असम सीएम हेमंत बिस्वा सरमा, अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू समेत कई अन्य मंत्री भी प्रचार करेंगे।

योगी आदित्यनाथ ने पिछले विधानसभा में भी त्रिपुरा में चुनाव प्रचार किया था। गौरलतब है कि त्रिपुरा में बड़ी संख्या में नाथ संप्रदाय के लोग रहते हैं और नाथ संप्रदाय में योगी आदित्यनाथ की बड़ी पैठ मानी जाती है। क्योंकि नाथ संप्रदाय का एक स्थान गोरखपुर भी है और योगी आदित्यनाथ गोरखपुर पीठ के महंत भी हैं।

इसके अलावा, मथुरा से सांसद हेमा मालिनी, बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवती को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है। पश्चिम बंगाल के कई नेता त्रिपुरा में भाजपा की ओर से जनता के बीच ताल ठोकते नजर आएंगे। इनमें पश्चिम बंगाल के विपक्षी नेता शुभेंदु अधिकारी समेत केंद्रीय मंत्री नीतीश प्रमाणिक, सांसद लोकट चटर्जी, दिलीप घोष, शांतनु ठाकुर शामिल हैं। त्रिपुरा की सीमा पश्चिम बंगाल से लगती है और पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा की भाषा और संस्कृति मिलती जलती है। इसलिए इन नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!