NCC कैडेट्स रैली में बोले PM मोदी-वायरस हो या बॉर्डर की चुनौती, भारत अपनी रक्षा करने में सक्षम

Edited By Seema Sharma,Updated: 28 Jan, 2021 01:50 PM

virus or border challenge india able to protect itself pm modi

धानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) की एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना के पूरे कालखंड में लाखों लाख कैडेट्स ने देशभर में जिस प्रकार प्रशासन, समाज के साथ मिलकर काम किया है वो प्रशंसनीय है। हमारे संविधान में जिन...

नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) की एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना के पूरे कालखंड में लाखों लाख कैडेट्स ने देशभर में जिस प्रकार प्रशासन, समाज के साथ मिलकर काम किया है वो प्रशंसनीय है। हमारे संविधान में जिन नागरिक कर्तव्यों की बात कही गई है, वो निभाना सभी का दायित्व है। पीएम मोदी ने दिल्ली के करियप्पा ग्राउंड में राष्ट्रीय कैडेट कोर की रैली को संबोधित करते हुए कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम देखकर काफी गर्व महसूस हुआ। आज युवाओं के बीच आकर काफी सुखद अनुभव हुआ।

पीएम मोदी के संबोधन के प्रमुख अंश

  • भारत की वीर बेटियां हर मोर्चे पर शत्रु से लोहा लेने के लिए आज भी मोर्चे पर डटी हैं। आपके शौर्य की देश को जरूरत है और नई बुलंदी आपका इंतजार कर रही हैं। मैं आपमें भविष्य के अधिकारी देख रहा हूं।
  • ये वर्ष एक कैडेट के रूप में, भारतीय नागरिक के रूप में नए संकल्प लेने का वर्ष है। देश के लिए संकल्प लेने का वर्ष है, देश के लिए नए सपने लेकर चल पड़ने का वर्ष है। 
  • बीते साल भारत ने दिखाया है कि वायरस हो या बॉर्डर की चुनौती, भारत अपनी रक्षा के लिए पूरी मजबूती से हर कदम उठाने में सक्षम है।
  • वैक्सीन का सुरक्षा कवच हो या फिर भारत को चुनौती देने वालों के इरादों को आधुनिक मिसाइल से ध्वस्त करना, भारत हर मोर्चे पर समर्थ है।
  • इन सभी लक्ष्यों की प्रप्ति में भारत की युवा शक्ति की भूमिका और युवा शक्ति का योगदान सबसे महत्वपूर्ण है। आप सभी के भीतर मैं एक राष्ट्रसेवक के साथ ही एक राष्ट्र रक्षक भी देखता हूं।

  • ये कालखंड चुनौतीपूर्ण तो रहा लेकिन ये अपने साथ अवसर भी लाया।

  • अवसर, चुनौतियों से निपटने का विजयी बनने का।

  • अवसर, देश के लिए कुछ कर गुजरने का।

  • अवसर, देश की क्षमताएं बढ़ाने का।

  • अवसर, आत्मनिर्भर बनने का।

  • अवसर, साधारण से असाधारण और असाधारण से सर्वश्रेष्ठ बनने का।

  • शौर्य और सेवा भाव भारतीय परंपरा को जहां बढ़ाया जा रहा है, वहां NCC कैडेट नजर आता है। जहां संविधान के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा करने का अभियान चल रहा है वहां भी NCC कैडेट दिखते हैं।

  • पर्यावरण, जल संरक्षण या स्वच्छता से जुड़ा कोई अभियान हो वहां NCC के कैडेट जरूर नजर आते हैं।


     

PunjabKesari

आयोजन के दौरान, प्रधानमंत्री ने गार्ड ऑफ ऑनर तथा NCC दलों के मार्च पास्ट का भी निरीक्षण किया। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और तीनों सेनाओं के प्रमुख उपस्थित रहे। प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (चीफ ऑफ डिफेन्स स्टाफ) बिपिन रावत भी इस दौरान मौजूद रहे। एनसीसी का लक्ष्य युवाओं में चरित्र निर्माण, अनुशासन, धर्मनिरपेक्ष दृष्टिकोण, साहस की भावना तथा स्वयंसेवा के आदर्शों को विकसित करना है।

PunjabKesari

PunjabKesari

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!