पीएम मोदी और मंगोलियाई राष्ट्रपति ने उलान बटोर स्थित भगवान बुद्ध की मूर्ति का किया अनावरण

Edited By Yaspal,Updated: 20 Sep, 2019 10:14 PM

pm modi and mongolian president unveiled statue of lord buddha in ulan bata

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मंगोलिया के राष्ट्रपति खाल्टमा बटुल्गा ने बौद्ध मंत्रोच्चार के बीच शुक्रवार को रिमोट के जरिये संयुक्त रूप से मंगोलिया के गंडन मठ में भगवान बुद्ध की प्रतिमा का अनावरण किया। मंगोलिया के राष्ट्रपति पांच दिन की भारत यात्रा...

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मंगोलिया के राष्ट्रपति खाल्टमा बटुल्गा ने बौद्ध मंत्रोच्चार के बीच शुक्रवार को रिमोट के जरिये संयुक्त रूप से मंगोलिया के गंडन मठ में भगवान बुद्ध की प्रतिमा का अनावरण किया। मंगोलिया के राष्ट्रपति पांच दिन की भारत यात्रा पर आए हैं और इस दौरान नई दिल्ली से दोनों नेताओं ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मूर्ति का अनावरण किया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया, ‘‘समय के साथ प्राचीन आध्यात्मिक सम्पर्क को मजबूत बने।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति बटुल्गा ने रिमोर्ट के जरिये उलनबटोर में गंदन बौद्ध मठ बौद्ध प्रतिमा का अनावरण किया जो भारत द्वारा तोहफे में दी गई थी।'' उन्होंने कहा कि गंडन मठ में भगवान बुद्ध की प्रतिमा का अनावरण भारत, मंगोलिया संबंधों के मजबूत बहुआयामी स्वरूप के संबंध में साझा बौद्ध धरोहर को परिलक्षित करता है।

प्रधानमंत्री के लोक कल्याण मार्ग स्थित आवास पर आयोजित एक समारोह के दौरान भगवान बुद्ध की स्वर्ण प्रतिमा का अनावरण किया गया। प्रतिमा के अनावरण से पहले मठ में युवा भिक्षुओं ने बौद्ध मंत्रों का पाठ किया। गंडन मठ मंगोलिया की राजधानी उलनबटोर में स्थित है। इसके बाद प्रधानमंत्री कार्यालय में उपस्थित भिक्षुओं ने प्रार्थना की, जिसमें पमोदी और राष्ट्रपति बटुलगा भी शामिल हुए।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने मूर्ति अनावरण समारोह को “भारत-मंगोलिया की आध्यात्मिक साझेदारी और साझा बौद्ध विरासत का प्रतीक” बताया है। मोदी ने मई 2015 में गंडन मठ की यात्रा की थी, जहां उन्होंने एक बोधि पौधा भी भेंट किया था। गंडन मंगोलिया का सबसे पुराना और सबसे महत्वपूर्ण मठ है। इसका निर्माण 19वीं सदी में हुआ और यह एकमात्र मठ है, जहां बौद्ध गतिविधियां बिना रुके कम्युनिस्ट शासन में भी जारी रहीं।

 

 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!