370 पर सवाल उठाने वालों को PM मोदी का जवाब, कहा- मैं देश पर नहीं आने दूंगा आंच

Edited By vasudha,Updated: 16 Oct, 2019 02:30 PM

pm modi answer to those who questioned 370

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के अकोला में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि इन्हें एक श्रेष्ठ भारत नहीं चाहिए बल्कि बिखरा भारत चाहिए, लड़ता हुआ भारत चाहिए। यही इनकी राजनीतिक चालें है...

नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत की एकता एवं अखंडता की रक्षा के लिए जम्मू कश्मीर में महाराष्ट्र के जवानों के बलिदान को याद करते हुए आज विपक्ष पर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि वह विखंडित और लड़ता हुआ भारत चाहता है लेकिन उनकी चालें कामयाब नहीं होंगी। मोदी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में अकोला में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर और लद्दाख में बाबा साहब अंबेडकर के संविधान को पूरी तरह लागू न करने के प्रयासों के पीछे विपक्षी दलों की दुर्भावना रही है। 

PunjabKesari

मोदी ने कहा कि मैं हैरान हूं कि छत्रपति शिवाजी की धरती पर आजकल राजनीतिक स्वार्थ के कारण ऐसी आवाजें उठायी जा रही हैं और इनकी बेशर्मी देखिये कि ये खुलेआम कह रहे हैं कि महाराष्ट्र के चुनाव से अनुच्छेद 370 का क्या लेना देना। महाराष्ट्र से जम्मू कश्मीर का क्या संबंध।  अनुच्छेद 370 हटने से सभी खुश हैं, लेकिन उनका चेहरा उतर गया है, उन्हें दर्द हो रहा है। जैसे पाल-पोसकर कर रखा जाने क्या चला गया। इनके द्वारा संभाल के रखी 370 देशवासियों के चरणों में न्यौछावर हो गई। उन्होंने कहा कि इन्हें एक भारत-श्रेष्ठ भारत नहीं चाहिए। इन्हें बंटा भारत चाहिए, बिखरा भारत चाहिए, लड़ता हुआ भारत चाहिए। यही इनकी राजनीतिक चालें हैं, जो आज चौपट होती जा रही हैं।          

PunjabKesari

मोदी ने कहा कि हमें गर्व है महाराष्ट्र के उन सपूतों पर जिन्होंने जम्मू-कश्मीर के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया और आज राजनीति के स्वार्थ और अपने परिवार में डूबे हुए ये लोग ये कहने में लगे हुए हैं कि महाराष्ट्र का जम्मू कश्मीर से क्या लेना देना। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र का कोई जिला ऐसा नहीं होगा जहां से गए वीर सैनिकों ने जम्मू-कश्मीर की शांति के लिए त्याग नहीं किया होगा। महाराष्ट्र के वीर जवान के दिल में यही बात रही होगी कि मैं छत्रपति शिवाजी महाराज की धरती से आया हूं, मैं देश पर आंच भी नहीं आने दूंगा। मोदी ने कहा कि आज राजनीतिक स्वार्थ और अपने परिवार के कल्याण में खोये हुए ये लोग कहने में लगे हुए हैं कि महाराष्ट्र का जम्मू कश्मीर से क्या लेना देना। इन्हें शर्म आनी चाहिए अपनी सोच पर। इन्हें याद रखना चाहिए कि देश इनसे पाई-पाई का हिसाब लेगा।          

PunjabKesari

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता प्रफुल्ल पटेल का नाम लिये बिना कहा कि एक समय था जब आए दिन यहां बम धमाके होते थे, मुंबई दहल जाता था। उस समय जो बम धमाके हुए उनके जो षडयंत्रकारी सामने आए वो बचकर निकल गए, दुश्मन देशों में बसेरा बना लिया। उन्होंने कहा कि आज उन लोगों से ये देश पूछता है कि इतने बड़े गुनाहगार कैसे बचकर निकल गए। महाराष्ट्र को खून के रंग से रंग देने वालों के साथ, इन लोगों की रंगरेलियां चलती थीं। इन्हें पता था कि इनकी पोल खुलने वाली है, इन्हें पता था कि इनके कारनामें सामने आएंगे। इसलिए ये डरे हुए थे। इसलिए पिछले कुछ दिनों से इन्होंने जांच एजेंसियों को बदनाम करना, केंद्र सरकार को बदनाम करना शुरु कर दिया था। लेकिन वक्त बदल चुका है। हर कारनामें का जवाब देश लेकर रहेगा।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!