मिजोरम में बोले PM मोदी- अब भाई-भतीजावाद खत्म करने का आ गया है वक्त

Edited By vasudha,Updated: 23 Nov, 2018 05:33 PM

pm modi attack to congress in mizoram

मिजोरम विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार का दौर जोरों पर है। राजनीतिक दल प्रचार-प्रसार में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहते। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शुक्रवार को मिजोरम में चुनावी रैली को संबोधित किया...

नेशनल डेस्क: मिजोरम विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार का दौर जोरों पर है। राजनीतिक दल प्रचार-प्रसार में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहते। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शुक्रवार को मिजोरम में चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि देश अब 'कांग्रेस की फूट डालो और शासन करो' की नीति को समझ चुका है। 
PunjabKesari

कांग्रेस अटकाने और भटकाने वाली पार्टी
प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस विकास की नहीं, लटकाने, अटकाने और भटकाने की संस्कृति वाली पार्टी है। उसके लिये भ्रष्टाचार ही राजनीति का आधार है, ऐसे में दोहरे इंजन वाले विकास को बढ़ावा देने के लिये लोगों से भाजपा को जनादेश देने की अपील की। उन्होंने कहा कि हमारी यह प्रतिबद्धता है कि मिजोरम समाज को संविधान में जो भी अधिकार मिले हैं, उनकी हर कीमत पर रक्षा की जाएगी।

PunjabKesari
कुछ राज्यों तक सिमट गई कांग्रेस 
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि मिजोरम से लेकर मध्य प्रदेश तक, छत्तीसगढ़ से लेकर राजस्थान तक कांग्रेस की यही कहानी है। भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद के आरोपों से घिरी अपनी सरकार को बचाने के लिए कांग्रेस यहां भी इसी फॉर्मूले पर चल रही है। उन्होंने कहा कि देश को कांग्रेस की ‘फूट डालो और राज करो’ की नीति समझ में आ चुकी है और इसलिए अब वह कुछ राज्यों तक सिमट कर रह गई है। 

PunjabKesari
 कांग्रेस नेताओं की सच्चाई आ चुकी है सामने 
प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा सिर्फ और सिर्फ देश के विकास को ध्येय बनाकर आगे बढ़ रही है। भारत का संपूर्ण विकास तभी संभव है, जब हमारा ये पूर्वी हिस्सा विकसित होगा। भाजपा पूर्वोत्तर के विकास के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि परिवहन के जरिये बदलाव यहां के विकास के लिए हमारा एजेंडा है। मोदी ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पूर्वोत्तर में अलग-अलग जगहों पर उन्हें जो स्थानीय वेशभूषा दी जाती है, उसको कांग्रेस के नेता विचित्र बताते हैं, अजीबो-गरीब बताते हैं। यहां आकर बड़ी-बड़ी बातें करने वाले कांग्रेस नेताओं की यही सच्चाई है।
 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!