Edited By Yaspal,Updated: 06 Jul, 2019 11:57 PM
धानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं के समक्ष करीब एक घंटे से अधिक समय तक दिये भाषण के दौरान कविता पाठ कर उनकी हौसलाफजाई की और खूब तालियां बटोरीं...
नेशनल डेस्कः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं के समक्ष करीब एक घंटे से अधिक समय तक दिये भाषण के दौरान कविता पाठ कर उनकी हौसलाफजाई की और खूब तालियां बटोरीं।
प्रधानमंत्री ने कहा ‘‘वो जो सामने मुश्किलों का अंबार है, उसी से तो मेरे हौसलों की मीनार है। चुनौतियों को देखकर, घबराना कैसा। इन्हीं में तो छिपी संभावना अपार है। विकास के यज्ञ में जन-जन के परिश्रम की आहुति, यही तो मां भारती का अनुपम श्रृंगार है।''
अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के बड़ालालपुर स्थित पंडित दीन दयाल उपाध्यय हस्तकला संकुल में आयोजित भाजपा के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होने अपने भाषण को केंद्रीय बजट पर केंद्रित रखा।
मोदी ने शुक्रवार को लोक सभा में पेश किये गए बजट में देश को पांच ट्रिलियन इकॉनॉमी की श्रेणी में लाने के संकल्प पर संदेह करने वालों पर जमकर हमला किया। इसी दौरान उन्होंने कविता पाठ कर कार्यकर्ताओं की हौसला आफजायी की। चंद पंक्तियों के कविता पाठ के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोरदार तालियां बजायीं।