महिलाओं का अपमान होते देख दुखी हुए प्रधानमंत्री मोदी, ‘गालीबाजों’ को दी ये नसीहत

Edited By Anu Malhotra,Updated: 15 Aug, 2022 12:42 PM

pm modi expressed his tension in his address from the red fort

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 75 वीं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किला पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान उन्होंने देश को संबोधित भी किया। पीएम मोदी ने  लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि आज़ादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर...

नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 75 वीं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किला पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान उन्होंने देश को संबोधित भी किया। पीएम मोदी ने  लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि आज़ादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर देशवासियों को अनेक-अनेक शुभकामनाएं। बहुत-बहुत बधाई। मैं विश्व भर में फैले हुए भारत प्रेमियों को, भारतीयों को आजादी के इस अमृत महोत्सव की बहुत-बहुत बधाई देता हूं।

इस दौरान पीएम मोदी ने अपनी सबसे बड़ी टेंशन को भी बयां किया। उन्होंने कहा कि भारत लोकतंत्र की जननी है। मदर ऑफ डेमोक्रेसी है। जिनके ज़हन में लोकतंत्र होता है वे जब संकल्प करके चल पड़ते हैं वो सामर्थ्य दुनिया की बड़ी बड़ी सल्तनतों के लिए भी संकट का काल लेकर आती है ये मदर ऑफ डेमोक्रेसी। 

इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि नारी का अपमान बंद होना चाहिए। आजादी के अमृतवर्ष के मौके पर पीएम मोदी ने लाल किले से नारी शक्ति के सम्मान पर जोर दिया। पीएम ने कहा कि हम वो लोग हैं, जो जीव में शिव देखते हैं, हम वो लोग हैं, जो नर में नारायण देखते हैं, हम वो लोग हैं, जो नारी को नारायणी कहते हैं, हम वो लोग हैं, जो पौधे में परमात्मा देखते हैं, हम वो लोग हैं, जो नदी को मां मानते हैं, हम वो लोग हैं, जो कंकड़-कंकड़ में शंकर देखते हैं। नारी शक्ति को बढ़ावा देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि  नारी का अपमान किया जाना ठीक नहीं।  नारी के सम्मान में ही राष्ट्र गौरव।  देश में हर हाल में नारी का सम्मान जरूरी।  ये समाज का जनआंदोलन है, जिसे हमें आगे बढ़ाना है। 

गौरतलब है कि बीते दिनों नोएडा में खुद को बीजेपी नेता बताने वाले श्रीकांत त्यागी का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह अपनी सोसायटी की एक महिला के साथ बेहद अभद्र व्यवहार करते हुे दिखाई दिया इतना ही नहीं उसने  महिला को गाली ही नहीं ब्लकि धक्का भी दिया। जिसके बाद उचित कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने उसे न्यायिक हिरासत में लिया और अभी आरोपी जेल में बंद है।  


इन सब घटानओं को देखते हुए पीएम मोदी ने आज अपने संबोधन में इसका जिक्र भी किया और नारी शक्ति का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि देश के सर्वोच्च पद पर आसीन व्यक्ति महिलाओं के अपमान के लिए दुखी है और देश की जनता से इस आदत को छोड़ने की अपील कर रहा है।  
 

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!