रूस में PM मोदी का ऐलान, जल्द चेन्नई-व्लादिवोस्तोक के बीच चलेंगे समुद्री जहाज

Edited By Seema Sharma,Updated: 05 Sep, 2019 03:51 PM

pm modi in eastern economic forum

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ईस्टर्न इकॉनोमिक फोरम (EEF) में कहा कि 130 करोड़ लोगों ने मुझपर भरोसा जताया, उसके लिए धन्यवाद है। मोदी ने कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इस कार्यक्रम के लिए मुझे भारत में चुनाव से पहले

व्लादिवोस्तोक: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ईस्टर्न इकॉनोमिक फोरम (EEF) में कहा कि रूस के इस पूर्वी हिस्से के सभी 11 गवर्नरों को भारत आने का न्योता दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत-रूस के संबंध ऐतिहासिक मुकाम पर हैं। उन्होंने कहा कि भारत और रूस मिलकर स्पेस की दूरियां पार करेंगे और समंदर की गहराइयों को मापेंगे। उन्होंने कहा कि जल्द ही चेन्नई और व्लादिवोस्तोक के बीच शिप चलेंगे। मोदी ने कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ईस्टर्न इकॉनोमिक फोरम के लिए मुझे भारत में चुनाव से पहले ही निमंत्रण दे दिया था। उन्होंने कहा कि मैंने राष्ट्रपति पुतिन के साथ रूस की प्रतिभा को जानने का मौका मिला, जिसने मुझे बहुत प्रभावित किया है। भारत और पूर्वी हिस्से का रिश्ता बहुत पुराना है, भारत पहला देश है जिसने यहां पर अपना दूतावास खोला है।

PunjabKesari

मोदी ने कहा कि सोवियत रूस के समय भी व्लादिवस्तोक के जरिए बहुत सामान भारत पहुंचता था। आज इसकी भागीदारी और भी बढ़ गई है। यह दोनों देशों की सुख-समृद्धि का सहारा बन रहा है। उन्होंने कहा कि भारत में भी हम सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र के साथ एक नए भारत के निर्माण में जुटें हैं। पीएम मोदी ने कहा कि हम 2024 तक भारत को 5 ट्रिलियन इकोनॉमी बनाने के अभियान में भी जी-जान से जुटे हैं।

PunjabKesari

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को यहां ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम (ईईएफ) के पूर्ण अधिवेशन में इस आशय की घोषणा करते हुए कहा कि सुदूरवर्ती पूर्वी क्षेत्र के विकास को बढ़ावा देने के लिए भारत एक अरब डॉलर की मदद देगा। यह अभूतपूर्व और पहला मौका है जब हम किसी अन्य देश को इतनी बड़ी मदद दे रहे हैं। मैं आपको आश्वस्त कर सकता हूं कि भारत सरकार पूर्वी एशिया के मामले में कठिन परिश्रम कर रही है। उन्होंने कहा कि भारत को अपने प्रवासी समुदाय की उपलब्धियों पर गर्व है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!